Advertisement

अंगवाली में सीसीएल द्वारा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। सीसीएल ढोरी क्षेत्र केंद्रीय अस्पताल (Central hospitals) द्वारा सीएसआर के तहत 7 अगस्त को पेटरवार प्रखंड के हद में अंगवाली उत्तरी पंचायत सचिवालय में मासिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में अंगवाली गांव सहित समीपस्थ क्षेत्र के 50 महिला, पुरुष व बच्चे आदि के विभिन्न रोगों की जांच व ईलाज किया गया।

मौके पर उपस्थित ढोरी केंद्रीय अस्पताल के वरीय चिकित्सक     डॉक्टर बी सतीश ने रोगियों की चिकित्सा बड़ी बारीकी से किया एवं उन्हें उचित परामर्श भी दिया। शिविर में अस्पताल के वरीय फार्मासिस्ट अजय कुमार झा द्वारा रोगियों के बीच दवाई का वितरण किया गया।

अस्पताल की आया सावित्री देवी, दीपक कुमार आदि ने सहयोग किया, जबकि पंचायत की ओर से आयोजन को सफल बनाने में वार्ड सदस्य सुरेश रविदास, जुगल रजवार आदि सक्रिय रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *