सत्यलोक द्वारा मनाया गया स्वास्थ्य व् रोग जागरूकता सप्ताह

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। स्वयंसेवी संस्था सत्यलोक द्वारा 20 से 27 जून तक स्वास्थ्य और रोग जागरूकता सप्ताह मनाया गया। उक्त जानकारी सत्यलोक संस्था के संस्थापक एस एन राय ने 28 जून को दी।

उन्होंने बताया कि बरसात के मौसम में गरीब बच्चे बहुत ज्यादा बीमार पड़ते हैं। उन्हें बहुत तकलीफ झेलनी पड़ती हैं। इस बात को ध्यान में रखते हुए सत्यलोक ने एक सप्ताह तक जागरूकता अभियान चलाया। बच्चों और उनके परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य कैसे रखा जाए और अलग-अलग रोग जैसे की डेंगू, मलेरिया आदि से कैसे बचा जाए, इसकी जानकारी से उन्हें अवगत करवाया गया।

उन्होंने बताया कि संस्था ने यह जागरूकता अभियान हजारीबाग जिला के हद में विष्णुगढ़ प्रखंड के नरकी स्थित नवाडीह तथा बोकारो जिला के हद में स्वांग स्थित पिपराडीह और गांधीग्राम,तीनों स्थानों पर चलाया। इस अवसर पर बच्चो के बीच मास्क और हाथ धोने के साबुन का वितरण कर जागरूकता सप्ताह को अंजाम दिया गया।

राय ने बताया कि जागरूकता अभियान का महत्व और भी बढ़ जाता हैं क्योंकि वो बच्चे गरीब, किसान परिवार, दिहाड़ी मजदूर और जीवन यापन के लिए भीख तक मांगने वाले परिवारों से हैं। जिनकी शिक्षा की जिम्मेदारी सत्यलोक संस्था ने लिया है। संस्था उनके बेहतर भविष्य के लिए लगातार काम कर रही है।

उन्होंने बताया कि बीते 13 जून को संस्था के स्थापना दिवस पर वृक्षारोपण और बच्चो के बीच चॉकलेट बांट कर मनाई गई थी। बच्चो के बीच पाठ्य समग्री का वितरण भी किया गया था।

उन्होंने बताया कि सत्यलोक – एक नई आशा जो गोमियां एवं कथारा स्थित एक समाजसेवी संस्था है, बीते 20 वर्षो से समाज सेवा के लिए कार्यरत है। पिछले 02 वर्ष से लगभग 250 गरीब बच्चों को नि:शुल्क, बेहतर और नैतिक मूल्यों से परिपूर्ण शिक्षा देने का कार्य कर रही है। जरूरत पड़ने कर इनका इलाज और अन्य देख- रेख भी करते हैं। संस्था की नि:शुल्क शिक्षा का प्रोग्राम चार अलग-अलग जगहों पर सफलतापूर्वक चल रहा है‌।

वे जगह हैं गांधीग्राम, पिपराडीह, नरकी और कथारा। इन बच्चों को जीवन से जुड़ी हर पहलू का ज्ञान देकर उनके लिए एक बेहतर भविष्य सुनिश्चित कर, पिछड़े हुए वर्गो को मुख्य समाज के बराबर में लाने के उद्देश्य से संस्था बीते 20 वर्षो से लगातार पूरी तत्परता के साथ काम कर रही है।

इस मौके पर बच्चों और अभिभावकों के अलावा सत्यलोक संस्था के अध्यक्ष मनोज कुमार महतो, रवि रंजन, आनंद निषाद, चंदन कुमार, गणेश कुमार रवि, कुमार आयुष आदि मौजूद थे।

 179 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *