Advertisement

गोमियां एवं पलिहारी पंचायत की मुखिया ने लिया शपथ

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में गोमिया एवं पलिहारी गुरुडीह पंचायत की मुखिया ने पंचायत भवन परिसर में शपथ लिया। उन्हें प्रखंड विकास पदाधिकारी कपिल कुमार ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी।

झारखंड (Jharkhand) में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव संपन्न होने के उपरांत बोकारो जिला के हद में गोमिया पंचायत में 16 जून को प्रखंड विकास पदाधिकारी कपिल कुमार ने नवनिर्वाचित मुखिया बलराम रजक एवं वार्ड सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

वहीं दूसरी ओर उप मुखिया चुनाव में अनिल यादव को जीत प्राप्त हुई। इस मौके पर मुखिया बलराम रजक ने कहा कि वह सभी को साथ लेकर चलेंगे और पंचायत क्षेत्र का विकास कार्य करेंगे।

इससे पूर्व बीते 15 जून को पलिहारी गुरुडीह पंचायत की मुखिया सपना कुमारी को बीडीओ कपिल कुमार (BDO Kapil Kumar) ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उसके उपरांत पंचायत के सभी 12 वार्ड सदस्यों को शपथ दिलाई गई। यहां उप मुखिया के चुनाव में समाजसेवी चंदन पासवान की पत्नी वार्ड सदस्या कविता कुमारी को जीत हासिल हुई।

शपथ ग्रहण समारोह में महेंद्र पासवान, राजू शाह, रोहित यादव, राजकुमार यादव, जनक देव यादव, नरेश प्रजापति, उमेश ठाकुर, शंकर नायक सहित दर्जनों गणमान्य मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *