डीएवी चिड़िया में महर्षि दयानन्द के 200वें जन्मदिवस पर हवन

स्वामीजी के पदचिन्हों पर चलकर संस्कृति, राष्ट्रभक्ति तथा सामाजिक मूल्यों को मजबूत किया जाएगा -प्राचार्य

सिद्धार्थ पांडेय/जमशेदपुर (झारखंड)। पश्चिमी सिंहभूम जिला के हद में डीएवी चिड़िया के प्राचार्य संजय कुमार झा व सेल अधिकारियों की उपस्थिति में स्वामी दयानन्द जन्म शताब्दी पर 12 फरवरी को हवन का आयोजन किया गया।

दयानन्द सरस्वती के प्रेरणादायी कार्यों को बच्चों से साझा करने हेतु वर्ष भर समय-समय पर इस प्रकार के कार्यक्रम हवन यज्ञ के माध्यम से होते रहेंगे।

जन्मशताब्दी के अवसर पर डीएवी चिड़िया के प्राचार्य संजय कुमार झा ने कहा कि स्वामी दयानन्द के पदचिन्हों पर चल कर भारतीय संस्कृति, राष्ट्रभक्ति तथा सामाजिक मूल्यों को छात्रों में मजबूत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सामाजिक कुरीतियों से दूर रहकर सच्चाई व ईमानदारी के रास्ते पर चलकर एक स्वस्थ समाज के निर्माण हेतु स्वामी दयानन्द के बताए मार्ग पर चलना आवश्यक है।

इसी अवधारणा पर जोर देते हुए सबको स्वामी दयानंद सरस्वती के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। इस अवसर पर नगर के गणमान्य जनों के साथ विद्यालय के समस्त कर्मी ने पवित्र हवन में भाग लिया। वरीय शिक्षक डी जेना व वरिष्ठ हिंदी शिक्षक कर्ण सिंह ने स्वामी दयानन्द सरस्वती के जीवन पर प्रकाश डाला।

संस्कृत शिक्षक संदीप चक्रवर्ती तथा संगीत शिक्षक जितेंद त्रिवेदी ने समस्त कार्यक्रम का आयोजन शिक्षकेतर कर्मियों के सहयोग से किया।

 198 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *