प्रहरी संवाददाता/वैशाली (बिहार)। झारखंड के पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए के उम्मीदवार बनाए जाने पर वैशाली जिला रालोजपा कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है।
इसके साथ ही कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं हाजीपुर के सांसद सह केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस सहित एनडीए के वरीय नेताओं का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें भी बधाई दी है।
रालोजपा के प्रदेश संगठन सचिव अजय मालाकार ने कहा है कि द्रोपदी मुर्मू को राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाकर देश एक नया इतिहास रचने जा रही है। इनके नेतृत्व में देश एक नई ऊंचाई को हासिल करेगा। साथ ही साथ देश एक नई दिशा को बेहतरीन तरीके से संदेश देगा।

उन्होंने कहा कि एनडीए नेताओं ने जो देश हित में निर्णय लेकर पहले आदिवासी महिला को राष्ट्रपति चुनाव में उम्मीदवार बनाया है, यह ऐतिहासिक कदम है।
हर्ष व्यक्त करनेवालों में रालोजपा नेता शिवनाथ पासवान, प्रदेश सचिव कामेश्वर सिंह, सतनारायण शर्मा, वरीय नेता इंदुभूषण ठाकुर, नागेंद्र सिंह, गौरीशंकर पासवान, रालोजपा प्रखंड अध्यक्ष सुनील सिंह, विमल ठाकुर, शैलेंद्र गुप्ता, मनोज कुमार, विवेक भारती सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल हैं।
![]()












Leave a Reply