Advertisement

पेटरवार प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष पद पर कमलेश प्रसाद के पुनः मनोनयन पर हर्ष

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। पेटरवार प्रखंड कांग्रेस कमिटी (Peterwar Block Congress Committee) के अध्यक्ष पद पर (23 पंचायत) पेटरवार निवासी सह सक्रिय कार्यकर्ता कमलेश प्रसाद को एक बार फिर मनोनयन किए जाने पर पंचायत के प्रतिनिधि व कार्यकर्ता काफी हर्षित हैं। इसे लेकर यहां के कांग्रेस जनों ने बेरमो विधायक कुमार जयमंगल के प्रति कृतज्ञता व्यक्त किया है।

मालूम हो कि, बीते 3 जून को प्रखंड कांग्रेस कमिटी पेटरवार की आवश्यक बैठक केंद्रीय पर्यवेक्षक (बीआरओ) की उपस्थिति में हुई थी। बैठक में सर्वस्ममति से कमलेश प्रसाद के मनोनयन का निर्णय लिया गया था।

इन्हें बढ़ाई देने वालों में बेरमो विधानसभा के दस पंचायत अध्यक्षों सहित कार्यकर्ता शामिल हैं, जिसमे गौरीनाथ कपरदार, अशोक कुमार मंडल, बिरंची मिश्रा, मानिकचंद मंडल, दुर्गा प्रसाद, चमन सोरेन, गोपीन मुर्मू, सत्यजीत मिश्रा, सेवा लाल, विजय मंडल, भोला केवट, आदि।

मंटू रविदास, भोला रजक, शिरोमणि मंडल, निमाई मंडल, मो. वाजिद, मनोज केवट, भोला हज्जाम, नन्हे हुसैन, मो. कुतुब, नारायण सिंह, बाइजुन मुर्मू आदि शामिल हैं। प्रस्तावक विजय मंडल ने कहा कि किसी ने विरोध जताने में मेरा नाम एक अखबार में डाल दिया था,जो बिल्कुल निराधार है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *