Advertisement

खुशहाल परिवार इंडियन एकेडमी ने प्रखंड स्तरीय बैठक में बांटे नियुक्ति पत्र

प्रहरी संवाददाता/बोकारो। बोकारो जिला के हद में नावाडीह प्रखंड में चीरूडीह गाँव में खुशहाल परिवार इंडियन एकेडमी के सदस्यों ने प्रखंड स्तरीय बैठक कर चयनित पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपा।

बैठक की अध्यक्षता रुखशाना परबीन एवं संचालन उर्मिला कुमारी ने किया। बैठक में मुख्य रूप से संस्था के केंद्रीय उपाध्यक्ष फाइटर आज़ाद व विशिष्ट अतिथि अशिम अली व् इरफान अशरफ उपस्थित थे।

मौके पर फाइटर आज़ाद ने कहा कि इस संस्था के माध्यम से लड़कियों को आत्मनिर्भर बनने का प्रशिक्षण व अनाथ बच्चियों को पढाई के लिए हर संभव मदद किया जाएगा। वही चयनित सदस्यों ने नियुक्ति पत्र पाकर बताया कि संस्था की ओर से बहुत ही सराहनीय पहल है।

मौके पर राधा देवी, सरिता देवी, दीपा रानी, नीलम देवी, पोलो कुमारी, बबिता देवी, जिला मीडिया प्रभारी जावेद जाफ़री, रीता देवी, खेमिया देवी, रीना कुमारी महतो, ममता देवी, कुमारी निभा, रानी महतो, ललिता देवी, बसंती देवी, गीता देवी, निखत प्रवीण, सबिला खातून, पानो देवी, अनिता देवी, नाज़िया परबीन, सहनाज़ खातून, पुष्पा देवी, मुनी कुमारी, जयंती कुमारी, रुबैदा खातून, रोमी कुमारी, चम्पा देवी, यशोदा देवी, सावित्री कुमारी, प्रतिभा कुमारी, सुमन देवी, लक्ष्मी देवी, ज्ञान लता कुमारी, निरु देवी सहित सैकड़ो महिला उपस्थित थी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *