अनपति देवी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में मनाया गया गुरु पूर्णिमा उत्सव

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो स्थित विद्यालय अनपति देवी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में महर्षि वेद व्यास जयंती के उपलक्ष में 22 जुलाई को गुरु पूर्णिमा उत्सव मनाया गया।

शुभारंभ वन्दना सभा में विद्यालय प्रबंधन समिति के सचिव अमित कुमार सिंह, अभिभावक प्रतिनिधि रीमा सिंह, समिति सदस्य शंकर ठाकुर और प्रधानाचार्य पंकज कुमार मिश्रा द्वारा सामूहिक रूप से महर्षि वेदव्यास के चित्र पर माल्यार्पण, पुष्पार्चण व् दीप प्रचलन के साथ किया गया।

इस अवसर पर सर्वप्रथम विद्यालय की बहनों द्वारा अतिथियों एवं आचार्यों के सत्कार हेतु स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। प्रधानाचार्य द्वारा आगत अतिथियों का परिचय एवं सम्मान किया गया।

मौके पर आज के दिन के महत्व को स्पष्ट करते हुए प्रधानाचार्य ने कहा कि भारत में गुरु परंपरा प्राचीन परंपरा है, जो पूरे विश्व की सबसे अच्छी और सुरक्षित परंपराओं में से एक है। हमें भी अपने आदर्श गुरुओं की सेवा सत्कार करना चाहिए। कहा कि महर्षि वेदव्यास के जन्मोत्सव के रूप में हम इसे धूमधाम से पूरे भारत में मनाते हैं। उनके आदर्शों के साथ सभी आचार्य बंधु भगिनी सतत रूप से प्रेरित होकर काम करते है।

अपने अभिभाषण में विद्यालय प्रबंध समिति सचिव अमित कुमार सिंह ने कहा कि गुरु वह है जो हमे अंधेरे से उजाले की ओर ले जाता है। उन्होंने कहा कि हमारे दैनिक जीवन में गुरु का स्थान भगवान से भी ऊंचा है। हमे आज के दिन अपने गुरुओं की चरण वंदना कर उनसे आशीर्वाद लेना चाहिए।

अपने जीवन को विकास के राह में आगे बढ़ाना चाहिए। कहा कि हमे पता है कि एक आचार्य वह पथ है, जिसपर चलने वाला अपने मंजिल तक पहुंच जाता है, लेकिन एक आचार्य वहीं के वहीं रहता है। अतः हमे सदैव अपने गुरुओं का आदर एवं सम्मान करना चाहिए।

कार्यक्रम के मध्य में समिति द्वारा सभी आचार्य दीदी एवं सभी कर्मचारियों को सम्मान हेतु विद्यालय वेश उपहार में दिया गया। कार्यक्रम का अंत प्रधानाचार्य पंकज मिश्रा द्वारा धन्यवाद ज्ञापन एवं शांति मंत्र के साथ किया गया। इस कार्यक्रम में सभी भैया बहनों के साथ विद्यालय के सभी आचार्य एवं दीदी सहित सभी कर्मचारी बंधु, भगिनी उपस्थित थे।

 71 total views,  3 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *