Advertisement

उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को दी गई गार्ड ऑफ ऑनर

प्रहरी संवाददाता/बोकारो। झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायधीश डॉक्टर रवि रंजन, न्यायधीश एस. चंद्रशेखर एवं न्यायधीश के पी देव 24 जून को कुछ समय के लिए पेटरवार स्थित फारेस्ट गेस्ट हाउस में पड़ाव किया।

जहां बोकारो जिला उपायुक्त कुलदीप चौधरी (Bokaro district Deputy Commissioner Kuldeep Choudhary), पुलिस अधीक्षक चंदन झा समेत अन्य वरीय न्यायिक एवं प्रशासनिक पदाधिकारियों की उपस्थिति में पुलिस जवानों द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

इससे पूर्व जिला उपायुक्त चौधरी, पुलिस अधीक्षक झा, प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय आलोक कुमार दूबे समेत अन्य गणमान्य जनों ने पुष्प गुच्छ देकर मुख्य न्यायधीश एवं न्यायधीशों का स्वागत किया।

उल्लेखनीय हो कि, झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश, व् अन्य न्यायाधीश अपने देवघर – मधुपुर यात्रा के दौरान यहां कुछ समय के लिए रूके थे। इस मौके पर जिला व अनुमंडल स्तर के कई न्यायिक एवं प्रशासनिक पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *