सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। पश्चिमी सिंहभूम जिला के हद में गुआ स्थित इस्को मिडिल स्कूल में 9 मार्च को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में गुआ की छात्रा मेघा पानीग्रही को रिसर्च सेमिनार सर्टिफिकेट से सम्मानित किया गया। जेकेए अंतर्राष्ट्रीय पासपोर्ट स्टेट हेड सेंसई अनिल कुमार सिंह के हाथों छात्रा पानीग्रही को सर्टिफिकेट प्रदान किया गया।
बताया जाता है कि छात्रा मेघा ने हाल ही में भुवनेश्वर के किट यूनिवर्सिटी में आयोजित जापान की शिहान योको हिरायामा 7° जेकेए हेड क्वार्टर जापान इंस्ट्रक्टर के कराटे रिसर्च सेमिनार में भाग ली थी, जहां उन्होंने जेकेए कराटे के सिद्धांतों और तकनीकों का अध्ययन किया था। इस अवसर पर सेंसई निज़ामुद्दीन, नेशनल गोल्ड मेडलिस्ट अप्सरा अंसारी और पांच बार इंटरनेशनल गोल्ड मेडलिस्ट नाइला अनाम भी मौजूद थीं। नाइला अनाम ने मात्र 10 वर्ष की आयु में जापान से ब्लैक बेल्ट प्राप्त कर जेकेए क्षेत्र का नाम रोशन की है।
इस अवसर पर स्टेट हेड सेंसई अनिल कुमार सिंह ने कहा कि जेकेए कराटे अनुशासन, सम्मान, आत्म-नियंत्रण और कराटे को जीवन का मार्ग मानने की शिक्षा देता है। उन्होंने सभी कराटे साधकों को निरंतर अभ्यास और समर्पण के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।
![]()













Leave a Reply