ग्रुप की महिलाओं ने की वार्षिक सभा व बक्शा पूजा

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। पेटरवार प्रखंड (Peterwar block) के हद में अंगवाली उत्तरी पंचायत सचिवालय में 22 फरवरी को ग्रुप की महिलाओं ने की वार्षिक सभा व बक्शा पूजा की। इसलिए अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्र की महिलाओ ने भाग लिया।

जेएसएलपीएस (JSLPS) द्वारा वित्त पोषित संस्था भारती महिला संघ पेटरवार के तहत संचालित ओम शान्ति भारती महिला संघ के अधीनस्थ दो ग्राम संगठन क्रमशः मां वैष्णवी ग्राम संगठन एवं दिव्य ज्योति ग्राम संगठन में जुड़ी 46 ग्रुप की महिलाओं ने यहां पर वार्षिक आम सभा तथा बक्सा पूजा कार्यक्रम का आयोजन किया।

आगंतुक ग्रामीण प्रतिनिधि गौरीनाथ कपरदार, सुरेश रविदास, दयवंती देवी, फुल कुमारी देवी, गौरव कुमार आदि ने बक्शा पूजा की अगुवाई की। प्रखंड समन्वयक नन्दलाल महतो, क्षेत्रीय समन्वयक अनुज कुमार महतो तथा रोजगार सेवक वीरेंद्र महतो ने उपस्थित महिलाओं को अपने संबोधन में कहा कि अंगवाली की 46 विभिन्न ग्रुप में अबतक संस्था द्वारा 97.25 लाख रुपए दिए जा चुके हैं।

वक्ताओं ने कहा कि इस राशि का सदुपयोग करके महिलाएं सबल होकर पारिवारिक तंगी को सुदृढ़ कर सकती हैं। आगंतुक प्रतिनिधियों ने भी ग्रुप की महिलाओं को परिवार को और सबल बनाने का सुझाव दिया। मौके पर आयोजन कर्ता दिपिका कुमारी, माधुरी देवी, कुन्ती देवी, रूपा दत्ता, नमिता देवी, प्रियंका देवी, रीता देवी, आशा देवी, सुमन देवी, बैंक सखी सुलेखा देवी, बोबी देवी आदि सैकड़ों महिलाएं उपस्थित थी।

 173 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *