वैष्णो देवी दर्शन के लिए गोमियां से यात्रियों का जत्था रवाना

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। माता वैष्णो देवी दर्शन के लिए बोकारो जिला के हद में यात्रियों का जत्था 27 अक्टूबर को रवाना हो गया। जत्थे में 27 श्रद्धालु शामिल थे। सभी श्रद्धालुओं ने गोमियां रेलवे स्टेशन से यात्रा प्रारंभ की।

जानकारी के अनुसार गोमियां रेलवे स्टेशन से माता वैष्णो देवी दरबार के लिए माँ बैष्णो मित्र मंडली परिवार कटरा झारखंड के प्रांतीय सदस्य ओमकार नाथ मिश्रा के अगवानी में 27 अक्टूबर को रवाना हो गया। 27 सदस्यीय श्रद्धालुओं का जत्था माँ वैष्णो देवी एवं शिवखोड़ी स्थित स्वयंभू भोलेनाथ का दर्शन करने के लिए गोमियां रेलवे स्टेशन से रवाना हो गया।

जत्था को गोमियां के युवा समाजसेवी अमित लाल एवं पत्रकार राजकुमार स्वर्णकार उर्फ राजू ने संयुक्त रूप से रेलवे स्टेशन पर सभी को अंग वस्त्र और वैष्णव मित्र मंडली परिवार झारखंड के द्वारा उपलब्ध टोपी देकर यात्रा के लिए रवाना किया।

बतातें चलें कि यह जत्था बरकाकाना नयी दिल्ली होते हुए रेलमार्ग द्वारा आगामी 29 अक्टूबर को कटरा पहुँचेंगे। तत्पश्चात स्वयंभू शिवखोड़ी भोलेनाथ का दर्शन करते हुए माता वैष्णो देवी का दर्शन के साथ-साथ आगामी 31अक्तूबर की सुबह की आरती में शामिल होंगे। वहीं 1 नवंबर को वापसी में माता कौल कंडोली, जामवंत गुफा, रघुनाथ टेंपल एवं किले वाली काली माता का दर्शन करेंगे। इसके बाद अगले माह 3 नवंबर को वापस गोमियां लौटेंगे।

बताया जाता है कि जत्था में गुलाब मंडल, किशोर शर्मा, ज्योति कुमार सिन्हा, विनेश कुमार, मुनीलाल यादव, सुजीत कुमार, धर्मेंद्र कुमार, उमाशंकर सिंह, संजीव कुमार सिंह, अंजनी कुमार सिंह, सुधीर मंडल, सनातन प्रसाद, शैलेश नायक, विजय कुमार मंडल, विक्रम प्रसाद, हिमांशु मिश्रा, अमन मिश्रा, आदि।

स्नेहलता मिश्रा, अनु मिश्रा, विद्या भारती, मास्टर अभिनव आनंद, श्रीलेखा घोष हाजरा, सुषमा देवी, नीतू मिश्रा मुख्य रूप से शामिल हैं।इस मौके पर क्षेत्र के समाजसेवी प्रशांत अंबष्ठ, बॉबी राज, शशिकांत कुशवाहा, रिंकु कांदू , दीपक कुमार सहित कई गणमान्य मौजूद थे।

 

 429 total views,  2 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *