भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगे ईशान्य मुंबई के कोंग्रेसी
सत्तार खान/मुंबई। ईशान्य मुंबई कोंग्रेस कि मानखुर्द – शिवाजीनगर विधानसभा के नवनियुक्त पी.सी.सी सदस्य का स्वागत व कार्यकर्ता सम्मेलन पूर्व पी.सी.सी मेंबर सुनील येवले द्वारा आयोजित किया गया। शनिवार को शिवाजीनगर के आशा हॉल में आयोजित (Held at Asha Hall, Shivajinagar) इस समारोह में पार्टी के दिग्गजों ने हिस्सा लिया।
मिली जानकारी के अनुसार इस समारोह की अध्यक्षता ईशान्य मुंबई जिला के अध्यक्ष अब्राहम रॉयमणी ने किया। कार्यक्रम में मुंबई मायनॉरिटी उपाध्यक्ष अख्तर पुत्तन खान, समीर अख्तर (जिलाध्यक्ष अल्पसंख्याक विभाग) नवनियुक्त पी.सी.सी सदस्य विनोद जैन, शादाब अन्सारी, आस्मा शेख, मुश्ताक खान, एड. गफूर खान, सहित सेकडो कोंग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

इस अवसर पर पार्टी के लिए समर्पित ईशान्य मुंबई जिला के उपाध्यक्ष डॉ.सत्तार खान ने अपना विचार व्यक्त किया। उन्होंने इस समारोह में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं सांसद राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा पर प्रकाश डाला।
डॉ. खान के भाषण ने पार्टी के कार्यकर्ताओं में जोश भर दिया। उनके भाषण से प्रभावित पार्टी के कार्यकर्ता अभी से भारत जोड़ो यात्रा के मुंबई पहुंचाने के इंतजार में हैं।
![]()












Leave a Reply