Advertisement

जदयू प्रदेश अध्यक्ष का चकलालसाही में भव्य स्वागत

एस.पी.सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। बिहार जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा (Umesh Kumar Kushwaha) को दरभंगा जिला के कुशेश्वर स्थान उप चुनाव में जाने क्रम में 21 अक्टूबर को समस्तीपुर जिला (Samastipur District) के हद में चकलालसाही चौक पर भव्य स्वागत किया गया। मौके पर बड़ी संख्या में जदयू समर्थक उपस्थित थे।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष को समस्तीपुर जिला के युवा जिलाध्यक्ष डॉ अंजनी कुशवाहा के द्वारा शॉल, पाग एवं माला भेंटकर भव्य स्वागत किया गया।

जिसमें जिला उपाध्यक्ष संतोष पटेल, प्रवीण रौशन, मोरवा युवा प्रखंड अध्यक्ष संजय यादव, पटोरी के युवा प्रखंड अध्यक्ष सुजय कुमार यादव, युवा जिला सचिव जितेन्द्र दास एवं अन्य युवा साथियों ने भी प्रदेश अध्यक्ष कुशवाहा आदि शामिल है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *