Advertisement

झामुमो कार्यकर्ताओं द्वारा पेटरवार में मंत्रियों का भव्य स्वागत

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। रांची से बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में नावाडीह प्रखंड क्षेत्र में शिलान्यास एवं उद्घाटन समारोह में भाग लेने जा रहे सूबे के दो मंत्री मिथिलेश ठाकुर (पीएचईडी) एवं जगरनाथ महतो (शिक्षा एवं उत्पाद) का 27 फरवरी को पेटरवार चौक स्थित झामुमो कार्यालय में कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। दोनों मंत्री वहां पर झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता व गोमियां के पूर्व विधायक योगेंद्र प्रसाद (MLA Yogendra Prasad) से मिले व आपस में बातें की।

इस अवसर पर मंत्री द्वय ने कार्यकर्ताओं का हालचाल से भी अवगत हुए। साथ ही सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार पर भी बल दिया। मौके पर झामुमो बोकारो जिलाध्यक्ष हीरालाल मांझी, आदि।

जिला कोषाध्यक्ष अशोक मुर्मू, मंटू यादव, मनोहर मुर्मू, पेटरवार प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष मुकेश कुमार महतो, पेटरवार प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा महतो, शक्तिधर महतो, प्रकाश महतो, महानन्द मुर्मु, संजय महतो, बिरेंद्र महतो, मिथुन महतो, रविंद्र महतो समेत सैंकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *