ठाकुर परिवार के प्रपौत्र बिंकी दा का फुसरो में भव्य स्वागत

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में निर्मल महतो चौक फुसरो के समीप 27 फरवरी की सुबह ठाकुर अनुकूल चंद्र परिवार के प्रपौत्र बिंकी दा का भव्य स्वागत किया गया।

इस अवसर पर ठाकुर परिवार के ऋत्विक राधेश्याम सिन्हा, सुधीर कुमार सिन्हा, सुमित सिंह, नेमीचंद गोयल के द्वारा पुष्प गुच्छ देकर और माला पहनाकर बिंकी दा का स्वागत किया गया। वे देवघर से रांची ठाकुर अनुकूल चंद्र मंदिर निर्माण का निरीक्षण करने जा रहे थे।

इस अवसर पर ठाकुर अनुकूल चंद्र के प्रपौत्र बिंकी दा ने कहा कि किसी जगह को चयनित करें, जहां सभी एक जगह इकट्ठा हो सके। एक साथ बैठ कर प्रार्थना कर सके। सुबह शाम सत्संग कर सके। इससे वहां धीरे धीरे एक अपना मंदिर हो जायेगा। उन्होंने कहा कि ठाकुर जी से जुड़ने के लिए प्रेरित करना ये हमारा कर्तव्य है।

यह प्रत्येक जन का कर्तव्य है। इस कार्य में आज सभी जगहों पर माताए सबसे ज्यादा तत्पर है। माताएँ दल बना कर घर घर जा रहे हैं। इससे प्रत्येक के जीवन शैली में सुधार होता है। अपना जीवन चलना, अपना घर, अपना परिवार सब लेकर समृद्ध होने का यही एक उपाय है।

उन्होंने कहा कि ठाकुर जी द्वारा बताएं रास्ते पर चलना पड़ेगा, सिर्फ दीक्षा लेने से कुछ नहीं होगा। यजन, यजान, इष्ट वीर्ति निष्ठा के साथ पालन करना पड़ेगा। नहीं तो कुछ नहीं होगा, चाहे आप जितना भी वंदे पुरुषोत्तम बोले, जय गुरु बोले। उससे कुछ नहीं होगा। कहा कि ठाकुर जी के पदचिन्हों पर चलने से जीवन का उद्धार होगा।

इस दौरान बिंकी दा निर्मल महतो चौक स्थित दिव्यांग प्रीति से उनके दुकान पर जा कर मिले। मौक़े पर मनोज गोयल, विकास सिंह, शिवजी सिंह, शंभू प्रसाद, सतपाल सिंह उर्फ (गुड्डू सिंह), सेलवन, अरुण कुमार, रोशन सिन्हा, नीरज सिंह, प्रीती देवी, हेमलता देवी, रीना देवी, मीना देवी सहित बेरमो कोयलांचल के दर्जनों ठाकुर परिवार से जुड़े श्रद्धालूजन मौजूद थे।

 90 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *