नव नियुक्त विधायक प्रतिनिधि का तेलो में भव्य स्वागत

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में चंद्रपुरा प्रखंड के तेलो पंचायत रहिवासी योगेन्द्र प्रसाद महतो को झारखंड के मंत्री बेबी देवी ने विधायक प्रतिनिधि बनाकर तेलो ग्राम के वर्षों का सपनो का साकार की है। इसे लेकर क्षेत्र के झमुमो कार्यकताओं में खुशी की लहर है।

बता दे कि, चंद्रपुरा प्रखंड के तेलो रहिवासी योगेंद्र प्रसाद महतो को डुमरी की झामुमो विधायक सह मंत्री बेबी देवी ने चंद्रपुरा प्रखंड का स्थाई विधायक प्रतिनिधि बनाया है।
विधायक प्रतिनिधि विधायक की अनुपस्थिति में प्रखंड स्तरीय सभी बैठकों में भाग लेंगे। योगेन्द्र के विधायक प्रतिनिधि बनाए जाने पर स्थानीय झामुमो नेताओं व कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है।

बताया जाता है कि योगेंद्र झमुमो के सक्रीय सदस्य तथा समाज से जुड़ कर रहे है। वे दो बार पंचायत समिति सदस्य के पद पर रह कर तेलो पंचायत की सेवा की है। उनके प्रति तेलो रहिवासियों की अटूट आस्था रही है। जिसे देख मंत्री ने उन्हें अपना विधायक प्रतिनिधि बनाया है।

बताया जाता है कि 15 सितंबर को तेलो स्थित नेहरू उच्च विद्यालय चौक में पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्व. जगरनाथ महतो अमर रहे, बेबी देवी जिंदाबाद, राजू बाबू जिंदाबाद के नारा लगाकर विधायक प्रतिनिधि योगेन्द्र का गर्मजोशी से स्वागत किया। पंचायत के मुखिया ने उन्हें पुष्प गुच्छ देकर बधाई दी। वही मध्य तेलो मुखिया सह प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष युगल महतो ने विधायक प्रतिनिधि को पुष्प गुच्छ देकर बधाई दी।

साथ हीं मंत्री का आभार जताते हुए कहा कि योगेंद्र को विधायक प्रतिनिधि बना कर तेलो का मान बढ़ाया है। वहीं पंसस ने माला पहनाकर तथा मिठाई खिला कर बधाई दी। पंसस सदानन्द महतो ने भी मिठाई खिलाकर बधाई दी। कहा कि मंत्री ने योगेंद्र को विधायक प्रतिनिधि बनाकर पंचायत के लिए सराहनीय कार्य की हैं।

मौके पर विधायक प्रतिनिधि योगेंद्र ने कहा कि मंत्री ने जिस विश्वास के साथ उन्हें विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किया है उस पर वे खरा उतरने का प्रयास करेंगे।

इस अवसर पर हर्ष व्यक्त करनेवालो में तेलों मध्य पंचायत के मुखिया युगल महतो, पंसस सदानंद महतो,अर्जुन पंडित, झामुमो तेलो पश्चिमी पंचायत अध्यक्ष फनी तुरी, पूर्वी पंचायत अध्यक्ष धीरन यादव, सक्रिय कार्यकर्ता बाबूलाल महतो, अशोक कर्मकार, मुकेश यादव, सुरेंद्र सिंह, रंजीत कुमार, मो. जहिर, सतीश बरनवाल, महफूज आलम, मनोज महतो, जीरा देवी, रिंकी देवी, रेखा देवी सहित सैकड़ो झामुमो समर्थक उपस्थित थे।

 58 total views,  3 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *