Advertisement

विहिप, बजरंग दल व् मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी द्वारा निकाली गयी भव्य शोभा यात्रा

धीरज शर्मा/विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। हजारीबाग जिला के हद में बिष्णुगढ़ में 3 अक्टूबर को शस्त्र पूजन कर प्रखंड प्रमुख कंचन देवी की अध्यक्षता एवं दुर्गा वाहिनी संयोजिका आरती कुमारी के नेतृत्व में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में विश्व हिन्दू परिषद तथा बजरंग दल समर्थक बड़ी संख्या में शामिल रहे।

इस अवसर पर यहां पहली बार एक अलग ही अंदाज में नारी सेना के साथ शस्त्र कला का प्रदर्शन किया गया। सभी नारी शक्तियों के द्वारा प्रखंड भ्रमण किया गया। शोभा यात्रा में प्रखंड की बहुत सारी मातृ शक्तियों ने एक साथ भाग लिया।

शोभा यात्रा की सबसे बड़ी खासियत यह दिखी कि जब मातृ शक्तियां अपने हाथ में तलवार, त्रिशूल, जय श्रीराम अंकित केशरिया झंडा, बजरंगबली का झंडा लेकर सड़क पर दुर्गा माता की जयकारा, जय जय श्रीराम, भारत माता की जय का नारा लगाते हुए चल रहे थे तो देखने वाले स्वतः आकर्षित हो रहे थे।

इस शोभा यात्रा की शुरुआत महंत अखाड़ा दुर्गा मंदिर के प्रांगण से शुरू कर प्रखंड के मुख्य मार्ग अखाड़ा चौक, हॉस्पिटल चौक, सात मील चौक, रमुआ स्थित दुर्गा माता मंदिर वापसी में मुख्य पथ से होते हुए ब्लॉक मार्ग द्वारा पुनः अखाड़ा चौक दुर्गा मंदिर प्रांगण में समापन किया गया। शोभा यात्रा समूह द्वारा सभी श्रद्धालुओं के बीच शीतल पेय, चना- गुड़ आदि का वितरण किया गया।

शोभा यात्रा को सफल बनाने में कोमल कुमारी, प्रभा कुमारी, सविता देवी, सुधा देवी, गायत्री देवी, आरती देवी, ममता देवी, उषा देवी, रानी देवी, अनु श्रेया कुमारी, आदिति कुमारी, सपना कुमारी, करुणा कुमारी, राखी कुमारी, अन्नु कुमारी, आदि।

जिला सह संयोजक वरुण कुमार, प्रखंड समरसता प्रमुख नरेश रवानी, एम्बिशन पब्लिक स्कूल के संचालक विवेक कुमार, अनूप कसेरा, उत्सव कुमार, बबलू गुप्ता समेत सैकड़ो मातृ शक्तियों की प्रमुख भूमिका रही।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *