जीएम ग्राउंड में जश्न- ऐ- ईद मिलादुन्नबी का भव्य आयोजन

मिलादुन्नबी पर दो सौ गरीबों और मजलूमो के बीच खाद्य सामग्री का वितरण

दर्जनों धर्मिक गुरुओ व नात खाओ का हुआ महा जुटान

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। पैगंबर मोहम्मद सल्लाहो अलयहे वसल्लम के जन्मदिन को लेकर इस्लाम धर्मावलम्बियो द्वारा 9 अक्टूबर को बोकारो जिला (Bokaro District) के हद में कथारा स्थित जीएम ग्राउंड मे जश्न – ऐ- ईद मिलादुन्नबी का भव्य आयोजन किया गया।

यहां आसपास के दर्जनों गांवो के हजारों नबी के दिवाने व आशिके रसुल ने शिरकत किया। यहां आयोजित कार्यक्रम में मुख्य के रूप में उत्तरी छोटानागपुर मरकज कमेटी के चेयरमैन मोहम्मद इसराफिल अंसारी उर्फ बबनी सहित दर्जनों सदर व सेक्रेट्री शामिल हुए।

भव्य धार्मिक कार्यक्रम की शुरुआत पाक कुरआन के तिलावत के साथ किया गया। अध्यक्षता मो. इसराफिल अंसारी तथा मंच संचालन मौलाना शफीक और मो शकील आलम द्वारा किया गया। इस धार्मिक आयोजन में आसपास के अलावे दुर-दराज के नातखाह भी शामिल हुए, जिन्होंने अपने नातो के माध्यम से हुजूर के शान मे कसिदे गढ़े।

जबकि इस कार्यक्रम में शामिल धर्म गुरुओ, मौलानाओ व कारियों द्वारा हुजूर के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके बताये रास्तो पर अमल करने की ताकिद की। साथ हीं कहा कि दीन और दुनिया में अगर कामयाबी चाहिए तो नबी के बताये रास्तो पर चले। इसी मे कामयाबी का राज छुपा है।

मुख्य कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने वाले काफिले में एक से बढ़कर एक धार्मिक झांकियां भी शामिल था। कार्यक्रम में कथारा के अलावे असनापानी, छपरगढ़ा, खेतको, जारंगडीह, झिरकी, बोकारो थर्मल आदि ग्रामीण व् कास्वाई इलाकों से रहिवासियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। आयोजन कमेटी द्वारा कार्यक्रम में शामिल तमाम मुख्य अतिथियों व गणमान्य जनों को गुलदस्ता देकर स्वागत किया।

मौके पर शांति और व्यवस्था कायम करने मे जुटे बोकारो थर्मल थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर शैलेश चौहान व कथारा ओपी प्रभारी प्रिंस कुमार सिंह को भी कमेटी द्वारा गुलदस्ता व उपहार देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में सबसे अच्छी बात जो देखने को मिली वह यह कि आयोजन कमेटी द्वारा सभी धर्मो के गरिबो और मजलूमो के बीच दो सौ बैग खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। कार्यक्रम के समापन के पुर्व हुजूर के शान मे गणमान्य जनों ने सलातो सलाम पेश की और सामुहिक रुप से क्षेत्र, प्रदेश व देश में शांति व अमनो अमान के लिए दुआएं मांगी।

इस भव्य कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य भूमिका निभाने वालो मे कमेटी के सदस्यों के अलावा मौलाना तबारक रिजवी, मौलाना सफीक मिस्बाही, मौलाना अतीकुर रहमान, मौलाना मनौव्वर, मौलाना अनवर हबीबी, मौलाना मोहसिन रजा, मौलाना इरशादुल्लाह, मौलाना गुलाम सुभानी, उत्तरी छोटानागपुर मरकज कमिटी के चेयरमैन मोहम्मद इसराफिल उर्फ बबनी, पूर्व जिप सदस्य गुल शरीफ, आदि।

आफताब आलम खान, खेतको के पूर्व मुखिया शब्बीर अंसारी, इकबाल अहमद, नवेदुल हक, इरशाद खान, शमशुल हक, मोहम्मद मुस्तकीम, मो. इलियास, मो. अफाक, मोहम्मद जानी, अनवर आलम, मंजूर अंसारी, मो. फारुख, मो. शाहिद रजा, अनवर अंसारी, मो. हाशिम, मो. इस्लाम, इस्लाम अंसारी, सैयद हारून उर्फ प्रिंस, आदि।

राजेश कुमार पांडेय, परवेज आलम उर्फ राजू, मो. शाहिद, निजाम अंसारी, पूर्व मुखिया इम्तियाज अंसारी, जुनैद अंसारी, आसिफ अंसारी, उप मुखिया मो. अकरम, हाशिम अंसारी, निजाम अंसारी, तालिब अंसारी, मो. अमीन अंसारी, सनाउल्लाह, गुलाम मुस्तफा, हाजी शमशुल हक, शाने रजा आदि उपस्थित थे।

मंच संचालन शकील आलम तथा मौलाना सफीक ने किया। जबकि बोकारो थर्मल थाना प्रभारी एवं वरीय पुलिस निरीक्षक शैलेश चौहान तथा कथारा ओपी प्रभारी प्रिंस कुमार सिंह के नेतृत्व में विधि व्यवस्था बनाये रखने के लिए यहां पर्याप्त पुलिस बल चुस्त दिखे।

 284 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *