Advertisement

एसबीआई डीवीसी बेरमो माइंस शाखा के विलय के विरोध में ग्रामसभा

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में एसबीआई डीवीसी बेरमो माइंस के बोकारो कोलियरी शाखा में स्थानांतरण किए जाने के विरोध के बाद 12 जनवरी को बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय बोकारो से अधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल बेरमो माइंस शाखा परिसर पहुंचा। मौके पर प्रतिनिधिमंडल की उपस्थिति में ग्रामसभा का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित काफी संख्या में ग्रामीणों की बातों से अधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल रूबरू हुए। उपस्थित रहिवासियों ने एक स्वर में कहा कि बैंक का स्थानांतरण किसी भी परिस्थिति में नहीं होना चाहिए। बैंक अपने निर्णय को वापस ले और ग्रामीण स्थानीय रहिवासियों की समस्याओं को समझें। कहा गया कि बर्षों पुरानी यह बैंक यहां आस -पास के क्षेत्र में रहने वाले रहिवासियों के अलावे बैदकारो गांव की घनी आबादी के लिए वरदान साबित होता रहा है।

बैंक में व्यवस्था कैसे बढ़े, ग्राहकों को और कैसे सुविधा मिले, इस पर पहल नहीं कर बैंक को ही यहां से बंद करने की साजिश की गई है। कहा गया कि स्थानीय बैंक प्रबंधन की आमजन विरोधी नीतियों के कारण आज बैंक को यहां से 4 किलोमीटर दूर बोकारो कोलियरी एसबीआई शाखा में आगामी 16 जनवरी से विलय करने का निर्णय पूरी तरह से जन विरोधी है। कहा गया कि बैंक में लगभग 3 हजार ग्राहकों का खाता है, इसमें वृद्ध, विधवा, विकलांग पेंशन के अलावे अन्य के सरकारी योजनाओं के लाभ लेने वाले सैकड़ो ग्राहक है, जो दूसरे बैंक जाने में सक्षम नहीं है, वैसे ग्राहकों को काफी परेशानी होगी।

ग्रामसभा में एसबीआई क्षेत्रीय कार्यालय बोकारो के अधिकारी राघव सिंह ने कहा कि बैंक की बहुत सारी आहर्ताएं होती है, जिसे समय – समय पर फुलफिल करना अति आवश्यक होता है। उन्होंने कहा कि बैंक के विलय की प्रक्रिया तत्काल नहीं की गई है। यह उच्च प्रबंधन द्वारा निर्णय लिया जाता है और यह प्रक्रिया विगत कई वर्षों से चल रही है। बैंक यहां ग्राहक सेवा केंद्र खोलेगी, जिसमें ग्राहकों को सभी तरह की सुविधा मिलेगी।

उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों की बातों को गंभीरतापूर्वक सुना। साथ हीं कहा कि इससे वरीय पदाधिकारी को अवगत कराया जाएगा, फिर जो आदेश होगा उसका पालन बैंक प्रबंधन करेगी। उपस्थित जनों ने कहा कि अगर बैंक विलय नहीं रुका तो वे सब बैंक के समक्ष अनशन पर बैठेंगे।

मौके पर बैंक के शाखा प्रबंधक अमितेश कुमार, बोकारो कोलियरी एसबीआई शाखा के प्रबंधक सिम्पी वर्मा, फुसरो नप के निवर्तमान अध्यक्ष राकेश सिंह, बैद्यकारो के पूर्व मुखिया ललन सिंह, मजदूर नेता दिगंबर महतो, मनोज सिंह, हरिश्चंद्र झा, टीपू महतो, चंदर महतो, तुलसी महतो, लोचन महतो, विनोद सिंह, मथुरा सिंह, रामेश्वर महतो, फूलचंद महतो, नितेश सिंह, पंकज कुमार सिंह, देवेंद्र सिंह, संजय सिंह, नंदलाल महतो, उमेश गोस्वामी, समीर घोष, संतोष राम, सपन मुखर्जी, नीरज पाठक, शंकर लाल, सैयद मजहर हुसैन, गोपाल मुखर्जी, रमेश सिंह, मनोज ठाकुर, विकास सिंह, प्रमोद शर्मा, ओमप्रकाश दुबे, प्रह्लाद तिवारी, अरविंद सिंह, अनिल पॉल, ओम प्रकाश सिंह, सुरेंद्र सिंह, संजय सिंह, गुड्डू सिंह, विजय सिंह, मुकेश सिंह, मिथिलेश ठाकुर, नीलेश दुबे, रंजीत कोल, वीरेंद्र प्रताप सिंह, जितेंद्र मिश्रा, अमरेंद्र दुबे, ललन राम, सौरभ सिंह, सैयद तसव्वर हुसैन, भोला पाठक, दिनेश सिंह, आदर्श देव, पप्पू सिंह, विशाल सिंह, सुभाष चक्रवर्ती, रवीश कुमार सिंह, भानु सिंह सहित कई अन्य उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *