अंतिम व्यक्ति तक सरकार का लाभ-केन्द्रीय शिक्षा राज्यमंत्री

जरमुने में आयोजित संकल्प यात्रा में शामिल हुई केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपुर्णा देवी

अशोक सिंह/बगोदर (गिरिडीह)। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत गिरिडीह जिला के हद में बगोदर प्रखंड के जरमुने पश्चिमी पंचायत सचिवालय में 9 दिसंबर को कार्यक्रम आयोजित की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कोडरमा सांसद सह केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री अन्नपूर्णा देवी उपस्थित शामिल हुई।

इस अवसर पर कार्यक्रम के दौरान झारखंड संस्कृति से नृत्य व बुके देकर स्थानिय मुखिया खुशबु देवी सहित अन्य प्रतिनिधियों ने केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया। वहीं बच्चियों द्वारा स्वागत गीत के बाद कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
मौके पर केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री अन्नपूर्णा देवी ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए केन्द्र सरकार की उपलब्धियों को बताये।

इस दौरान उन्होंने कहा कि झारखंड राज्य स्थापना दिवस 15 नम्बर के दिन से विकसित भारत संकल्प यात्रा रथ को हरी झंडी दिखाकर कर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रवाना किए है जो झारखंड के पंचायतो में जाकर रहिवासियों को जागरुक करने का काम कर रही है।

साथ हीं केन्द्र सरकार के द्वारा चलाये जा रहे कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया जा रहा है, जिसमें पीएम किसान नीधि, प्रधान मंत्री आवास, प्रधान मंत्री उज्ज्वला योजना सहित कई योजनाएं शामिल है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार की सोंच है कि अंतिम व्यक्ति तक सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिले।

इस मौके पर पूर्व विधायक नागेन्द्र महतो, जिप उपाध्यक्ष छोटे लाल यादव, जिप सदस्य दुर्गेश कुमार, प्रखंड प्रमुख आशा राज, जिप प्रतिनिधि माथुर प्रसाद, सीओ सुषमा सोरेन सहित मुखिया प्रतिनिधि संतोष रजक, उप मुखिया मोकिम शेख, भाजपा नेता दिनेश यादव, राजेश पांडेय, अशोक सोनी सहित बड़ी संख्या में महिला पुरुष मौजुद थे।

 134 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *