Advertisement

पिछड़ा वर्ग को आरक्षण दे सरकार अन्यथा होगा उग्र आंदोलन-जेपी वर्मा

फिरोज आलम/जैनामोड़ (बोकारो)। जैना प़ंचायत के हद में कुशवाहा सामुदायिक भवन में कुशवाहा विकास मंच और पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा के संयुक्त तत्वावधान में 2 फरवरी को स्वागत समारोह का आयोजन किया गया।

यह आयोजन पिछड़ा वर्ग के जिला अध्यक्ष सुनील कुमार महतो के नेतृत्व में झारखंड राज्य के गिरीडीह जिला अंतर्गत गांडेय विधानसभा क्षेत्र के विधायक जय प्रकाश वर्मा का स्वागत फूल-मालाओं से किया गया।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष महतो ने कहा कि झारखंड प्रदेश में रहने वाले पिछड़ा वर्ग के लोगों का आरक्षण को समाप्त करने का काम किया जा रहा है। एकीकृत बिहार राज्य में सभी जातियों के पिछड़े वर्गो के लिए 27 प्रतिशत आरक्षण प्राप्त था।

धीरे-धीरे झारखंड सरकार द्वारा मात्र 14 प्रतिशत आरक्षण देने का काम किया जा रहा है। यह पिछड़ा वर्ग के लोगों के लिए धोखाधड़ी है। इसे बचाने के लिए पिछड़ा वर्ग के लोगों के द्वारा जोरदार विरोध व उग्र आंदोलन किया जायेगा।

गांडेय के पूर्व विधायक जे पी वर्मा संघर्ष मोर्चा के प्रदेश सचिव सुरेन्द्र प्रसाद कुशवाहा का भव्य स्वागत सुनील कुमार महतो, अंबुज महतो, आनन्द प्रसाद महतो, सुरेश कुमार महतो, बंशी राम महतो, फुलेश्वर महतो, महादेव महतो, भोला महतो आदि ने फुल-माला पहनाकर सम्मानित किया।

मुख्य अतिथि पूर्व विधायक कुशवाहा ने कहा कि बोकारो में भारत के स्वतंत्रता सेनानी जगदेव प्रसाद महतो का जयंती समारोह कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जाने के क्रम में यहां के लोगों का आग्रह को स्वीकार करते हुए रूका हू़ं।

उन्होंने कहा कि आज के समय में पिछड़ा वर्ग के लोगों के लिए सबसे बड़ी चुनौती और समस्या बन कर उभर रहा है  पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षण की मांग। इस मांग को लेने के लिए पूरे झारखंड प्रदेश में पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा लगातार आन्दोलन को तैयार है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *