जेबीकेएसएस केंद्रीय उपाध्यक्ष पर लाठी चार्ज के लिए माफी मांगे सरकार-कमलेश

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति (जेबीकेएसएस) के केंद्रीय उपाध्यक्ष देवेंद्रनाथ महतो के उपर लाठी चार्ज पर झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार माफी मांगे। उक्त बातें जेबीकेएसएस नेता कमलेश महतो ने 20 जुलाई को बोकारो जिला के हद में टांड मोहनपुर स्थित बिरसा सभागार में आयोजित बैठक में कही।

जेबीकेएसएस जरीडीह प्रखंड कमिटी के पुनर्विस्तार को लेकर टांड मोहनपुर के बिरसा सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अमरेश महतो तथा संचालन जिला सचिव खगेन्द्र महतो ने किया। बैठक में केंद्रीय कमिटी की ओर से मुख्य अतिथि केंद्रीय संगठन मंत्री सह गिरिडीह लोकसभा प्रभारी कमलेश महतो शामिल हुए।

उक्त बैठक को संबोधित करते हुए कमलेश महतो ने कहा कि आज सरकार अपने आप को सर्वश्रेष्ठ साबित करने के चक्कर में आदिवासी समुदाय का भी अपमान कर रही है। आज जितने अनुबंधकर्मी झारखंड में कार्यरत है, उनको अपने पैर के धूल के समान समझ रही है।

सहायक पुलिस कर्मी के धरने को समर्थन कर रहे जेबीकेएसएस के साथियों पर रणनीति के तहत लाठियां बरसाई गई। जेबीकेएसएस के केंद्रीय उपाध्यक्ष देवेंद्रनाथ महतो के उपर लाठी चार्ज पर माफी मांगे सरकार नहीं तो आज ट्रेलर जारी कर रहे है, अगर सरकार सहायक पुलिसकर्मियों की जायज मांग को पुरा नहीं करती है और माफी नहीं मांगती है तो आगे उग्र आंदोलन किया जायेगा। जिसका खामियाजा सरकार को भुगतना होगा।

उन्होंने कहा कि बेरमो विधायक के संरक्षण में जरिडीह प्रखंड में कोयला, बालू का लूट मचा है। प्रखंड कार्यालय में दलाल हावी है। समय रहते प्रखंड के पदाधिकारी सुधर जाए, नहीं तो आने वाले समय में पार्टी प्रखंड कार्यालय में भी जन आंदोलन करेगी।

जिलाध्यक्ष अमरेश महतो ने कहा कि राज्य सरकार की जितनी भी निंदा की जाए कम है। सरकार पारा शिक्षक, सहायक पुलिसकर्मी, सहिया, सेविका जिसमे 95 प्रतिशत स्थानीय रहिवासी कार्यरत है उनकी भावनाओं से खेल रही है। अबकी बार जयराम सरकार बनायेंगे और तभी इन मुद्दों का समाधान हो सकता है।

बैठक को केंद्रीय समिति सदस्य बादल मुर्मू, भुनेश्वर महतो, उत्पल मण्डल, महेश बेसरा, बप्पे मिश्रा, फुरकान अली, विश्वजीत कुमार, गुप्तेश्वर मंडल, जिला समिति सदस्य सोमनाथ शेखर, मो. हाशिम अंसारी, भगवान प्रसाद साहू, रामेश्वर सोरेन, राकेश मंडल, आदि।

पंचानन महतो, सुजीत प्रजापति, श्रृष्टिधर महतो, राजेश मुंडा, प्रखंड अध्यक्ष रथु लहरी, महासचिव राहुल कुमार, युवा मोर्चा अध्यक्ष रंजन प्रकाश, एसटी मोर्चा अध्यक्ष रामकुमार टुडू, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष मजहर अंसारी, उपाध्यक्ष दीपक प्रजापति, अमृत महतो आदि ने संबोधित किया।

बैठक में उपरोक्त के अलावा आरिज हुसैन, अन्नू महतो, मोहन मांझी, धनंजय जयसवाल, सुभाष महतो, सुरेश दास, सहजाद अंसारी, पिंटू रजवार, सुजीत नायक, सूरज कुमार, राजेश महतो, रूपेश मरांडी आदि उपस्थित थे।

 88 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *