कार्यक्रम में आम जनों को विभिन्न योजनाओं को दी गई जानकारी
प्रहरी संवाददाता/बोकारो। जिले के सभी प्रखंडों के विभिन्न पंचायतों में 4 दिसंबर को आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जहां जिला स्तरीय पदाधिकारियों के अलावा संबंधित प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी/अंचलाधिकारियों की अगुवाई में ऑन स्पाट दर्जनों मामलों का निष्पादन कर सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ दिया गया।
कार्यक्रम का आयोजन बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में चास प्रखंड के रितुडीह, चंदनकियारी प्रखंड के बोरियाडीह, गोमियां प्रखंड के हजारी, नावाडीह प्रखंड के बरई, चंद्रपुरा प्रखंड के चंद्रपुरा, पेटरवार प्रखंड के ओरदाना, जरीडीह प्रखंड के जैना पंचायत, चास नगर निगम के वार्ड क्रमांक 14 तथा नगर परिषद फुसरो के वार्ड क्रमांक 14 में किया गया।

इस अवसर पर पदाधिकारियों ने पंचायत परिसर में लगे सभी स्टाल का निरीक्षण किया। कार्यक्रम (Program) में उपस्थित लोगों के बीच क्रमवार जिला स्तरीय पदाधिकारी, बीडीओ/सीओ एवं प्रखंड स्तरीय अन्य अधिकारियों ने समस्या सुनी।
मौके पर विभिन्न विभागों के माध्यम से संचालित कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। आपके अधिकार, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम में जेएसएलपीएस, मनरेगा, खाद्य आपूर्ति, सेवा की गारंटी, सामाजिक सुरक्षा, पेयजल एवं स्वच्छता, कृषि, गव्य एवं पशुपालन आदि विभागों से संबंधित सैकड़ों आवेदन प्राप्त किये गए। जिन्हें क्रमवार आहर्ता अनुरूप निष्पादित किए जाएंगे।
सूचना एवं जनसंपर्क विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार आपके अधिकार, आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन आगामी 6 दिसंबर को चास प्रखंड के उकरीद पंचायत, चंदनकियारी प्रखंड के अड़िता पंचायत, गोमियां प्रखंड के स्वांग उत्तरी पंचायत,आदि।
नावाडीह प्रखंड के खरपीटो पंचायत, जरीडीह प्रखंड के टांड बालीडीह पंचायत, चंद्रपुरा प्रखंड के कुरूम्बा पंचायत, पेटरवार प्रखंड के कोह पंचायत, चास नगर निगम के वार्ड क्रमांक 15 तथा नगर परिषद फुसरो के वार्ड क्रमांक 15 में किया जाएगा।
![]()












Leave a Reply