पंचायत सचिवालय बगदा में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत 6 सितंबर को बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के बगदा पंचायत सचिवालय में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर गोमियां विधायक डॉक्टर लंबोदर महतो उपस्थित होकर उत्क्रमित उच्च विद्यालय बगदा के छात्राओं के बीच साइकिल वितरण, सामाजिक सुरक्षा पेंशन तथा महिला स्वयं सहायता समूह का ग्रुप चेक का वितरण किया।

इस अवसर पर विधायक डॉ महतो ने कहा कि लाभुको को मुख्य रूप से आवास तथा किसानों के हित में खाद और बीज का मुख्य मांग रहा है, लेकिन किसानों के हित में वर्तमान सरकार कुछ नहीं कर पा रही है। विधायक ने कहा कि यह क्षेत्र कृषि प्रधान क्षेत्र है। यहां के किसानों के हित में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम होनी चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं होता है।

उन्होंने कहा कि गोमियां विधानसभा क्षेत्र में पेयजल सिंचाई का जो मामला था। सड़क का निर्माण का जो मामला था। बिजली का जो मामला था, वह काफी हद तक दूर हो चुका है। सबका साथ, सबका विकास को लेकर वे दिन रात मेहनत कर रहे है।

मौके पर कसमार के अंचल अधिकारी (सीओ) सुरेश कुमार सिन्हा, प्रखंड विकास पदाधिकारी अनिल कुमार, पंचायत समिति सदस्य एम. भट्टाचार्य, सामाजिक कार्यकर्ता किंकर महतो, रतन महतो, जगदीश महतो, शंकर महतो, काली महतो, संजय प्रजापति, जितेश भट्टाचार्य, आदि।

मंगल दास, चांदमुख महतो, गयाराम महतो, चुन्नू महतो, शशांक चक्रवर्ती, संजय कुमार वर्मा, पंचायत के सभी आंगनबाड़ी सेविका, महिला बाल विकास परियोजना के सुपरवाइजर, वेटरनरी डॉक्टर, बिजली विभाग के अधिकारी, स्वास्थ्य केंद्र के कर्मी, संबंधित विभाग के अधिकारी और कर्मचारी, साथ ही कंप्यूटर कर्मी उपस्थित थे।

 51 total views,  2 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *