जारंगडीह दक्षिणी पंचायत में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम संपन्न

बिगड़े मौसम के बाद भी आयोजको तथा बच्चों में दिखा उत्साह

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड के जारंगडीह दक्षिणी पंचायत में 6 दिसंबर को आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कई लाभुको को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गयी। वहीं कंबल, साइकिल राशि, स्कूल ड्रेस, ग्रीन राशन कार्ड आदि का वितरण किया गया। कार्यक्रम में आयोजको तथा बच्चों में विशेष उत्साह दिखा, जबकि बेमौसम बारिश के कारण अधिकांश स्टॉल खाली रहा।

कार्यक्रम का उद्घाटन बेरमो के प्रखंड विकास पदाधिकारी मधु कुमारी, प्रखंड प्रमुख गिरिजा देवी, पंचायत की मुखिया सुमंती देवी, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष रंजीत महतो ने संयुक्त रूप से की।

मध्य विद्यालय मनसानगर जारंगडीह में आयोजित आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में उपरोक्त के अलावा उक्त पंचायत के पूर्व मुखिया सुदेश भुईयां, झामुमो महिला महिला मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष कुंती देवी, उप मुखिया पूजा देवी, बीएलओ पबीता देवी, विद्यालय के सहायक अध्यापिका तमिल मणि जनवितरण प्रणाली संचालक रिंटू सिंह, सरिता देवी की पुत्री ज्योति कुमारी आदि मौजूद थे।

मौके पर आयोजित शिविर में फूलो-झानो आशीर्वाद अभियान, अवुआ आवास योजना, राशन कार्ड, पेंशन योजना, जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पशुपालन विभाग, जेएसएलपीएस, महिला एवं बाल विकास विभाग, मतदाता कार्ड, कृषि विभाग, श्रम कार्ड, आयुष्मान कार्ड, स्वास्थ्य विभाग, दिव्यांग योजना, आदि।

मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से संबंधित दर्जनों स्टॉल लगाया गया था ताकि रहिवासियों को समस्याओं का समाधान कराया जा सके। बावजूद इसके मौसम के बदले मिजाज तथा लगातार बारिश के कारण उपस्थिति काफी कम दिखा। शिविर में कई स्टॉल खाली रहा।

इस अवसर पर सर्वप्रथम स्कूली बच्चियों द्वारा भावपूर्ण स्वागत गान व् नृत्य प्रस्तुत किया गया। यहां उपस्थित गणमान्य जनों द्वारा मध्य विद्यालय मनसानगर जारंगडीह के दस छात्रों को (प्रत्येक को) ₹4500 का डेमो चेक दिया गया। वहीं पांच लाभुको के बीच ग्रीन राशन कार्ड का वितरण किया गया।

इस अवसर पर नन्हें बच्चों के बीच पोशाक वितरण तथा दर्जनों लाभुको के बीच कंबल का वितरण किया गया। जबकि आयोजित स्वास्थ्य जांच शिविर में उपस्थित चिकित्सक डॉ पुजा कुमारी, एएनएम स्नेहलता, सबिता देवी, निकिता कुमारी तथा उनकी टीम द्वारा दर्जनों महिला पुरुष मरीजों की स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक दवा तथा सलाह दी गयी।

आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीडीओ मधु कुमारी ने कि सरकार द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य लाभुको को उनके घर तक सरकार की तमाम कल्याणकारी योजनाओं का पहुंचाना है। उन्होंने सरकार की विभिन्न लाभकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए एक एक रहिवासियों को इस लाभकारी योजना से जुड़ने की अपील की। कार्यक्रम का संचालन उक्त विद्यालय के प्रधानाध्यापक तिलेश्वर राम ने की।

मौके पर बीडीओ व् प्रखंड प्रमुख के अलावा मुखिया सुमंती देवी, उप मुखिया पूजा देवी, पूर्व मुखिया सुदेश भुइयां, पंचायत समिति सदस्या मीना देवी, विनोद लाल महतो, मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक तिलेश्वर राम, सहायक अध्यापिका तमिल मणि, रीता देवी, प्रेम कुमार सहित तमाम पंचायत के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

 76 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *