प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। कार्तिक शुक्लपक्ष प्रतिपदा 26 अक्तूबर को पेटरवार प्रखंड के हद में अंगवाली गांव स्थित श्रीराधे श्याम गौशाला में गोवर्धन पूजा का आयोजन किया गया। डॉ रवींद्रउषा सिंह चेरिटेबल फाउंडेशन की संचालिका सह गौशाला की संस्थापिका डॉ उषा सिंह, स्थानीय सदस्य संतोष पाल उर्फ सानू के सानिध्य में गोवर्धन गिरिधारी भगवान श्रीकृष्ण की विधिवत पूजा अर्चना की गई।
जानकारी के अनुसार गोवर्धन पूजा के अवसर पर यहां पूजा की समस्त विधान आचार्य प्रफूल्य चटर्जी द्वारा संपन्न कराया गया। इस संबंध में आचार्य ने बताया कि आज के दिन भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत को उंगली में धारण कर पूरे गोकुल वासियों को इंद्रदेव के कहर से बचाया था।

इसी दिन से श्रीकृष्ण गिरिधर कहलाए और आम जनता पर्वत राज गोवर्धन की पूजा करने लगे। आचार्य तथा गौशाला के संस्थापिका ने गौशाला के समस्त गाय, बछड़े, बछड़ी आदि को भोजन अपने हाथो से कराया। यहां सामूहिक आरती का भी आयोजन किया गया।
मौके पर उपरोक्त के अलावा रंजन सिंह, जवाहर साह, नेहा कुमारी पाल, निर्मला देवी, सुशील अग्रवाल, नरेश कपरदार, राखाल साव, तेजू कपरदार, धीरू घासी आदि दर्जनों रहिवासी उपस्थित थे।
![]()












Leave a Reply