Advertisement

गोमियां विधायक ने छठ व्रतियों को दी शुभकामना

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। गोमियां विधायक डॉ लम्बोदर महतो (MLA Dr Lambodar Mahto) ने बोकारो नदी घाट एवं भगत अहरा तालाब में छठ व्रतियों को छठ पर्व की शुभकामना दी। उन्होंने यहां तोरण द्वार एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए स्टेज बनाने की बात कही।

गोमियां प्रखंड (Gomian Block )के हद में बोकारो नदी घाट एवं भगत अहरा तालाब में 30 अक्टूबर को विधायक डॉ लंबोदर महतो ने तमाम छठ व्रतियों को छठ व्रत की शुभकामना देते हुए कहा कि यह त्यौहार पावन त्यौहार है। इस त्यौहार में छठ व्रती भगवान सूर्य को अर्घ देते हुए सभी के सुख, समृद्धि की मंगल कामना करती है।

बोकारो नदी तट पर विधायक डॉ महतो ने कमेटी को बेहतर व्यवस्था के लिए शुभकामना दी और कहा कि यह कमेटी हर वर्ष इसी तरह छठ व्रतियों की सेवा करती रहे। यह अपार पुण्य का कार्य है। वहीं उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि आने वाले समय में बोकारो नदी घाट पर तोरण द्वार एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए स्टेज बनाया जायेगा।

मौके पर गोमियां पंचायत के मुखिया बलराम रजक, पलिहारी मुखिया सपना कुमारी, वार्ड सदस्य सोनी साहु, छठ पूजा कमेटी के सदस्य राजकुमार यादव, बबलू जयसवाल, मानीक रवानी, जानकी यादव, त्रिपुरारी, सुरेश नायक, विशाल जयसवाल, लक्ष्मण नायक, राजू शाह सहित दर्जनों गणमान्य मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *