Advertisement

जीएम ने एरिया के विभिन्न पंडालों का किया निरीक्षण

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। शारदीय नवरात्र की सप्तमी 2 अक्टूबर को पूजा पंडालों व देवी मंदिरों में मां दुर्गा का पट खुला। पट खुलते ही भक्तों की आस्था चरम पर पहुंच गई। साक्षात मां के दर्शन करने को उतावले हर उम्र के भक्त पंडाल तक पहुंचने लगे। रंगीन बल्बों व पंडालों की विशेष सजावट से पूरा माहौल श्रद्धा और उत्साह के अछ्वुत रंग में सराबोर हो गया।

जानकारी के अनुसार पूजा पंडाल को अंतिम रूप देने के लिए विभिन्न पूजा समितियों के कार्यकर्ता रातभर काम करते दिखे। सुबह पूजा अर्चना के साथ ही देवी के दर्शन के लिए रहिवासी सड़कों पर उतर गए।

मौके पर सीसीएल ढोरी जीएम मनोज कुमार अग्रवाल ने ढोरी स्टाफ क्वार्टर, सेंट्रल कॉलोनी, मकोली कारीपानी, फुसरो स्टेशन, फुसरो बाजार सहित कई पंडालों का निरीक्षण किया। निरीक्षण क्रम में उनके साथ कल्याणी पीओ कुमार सौरभ, एसओ ईएंडएम जयशंकर प्रसाद, कार्मिक प्रबंधक सुरेश सिंह आदि शामिल थे।

जीएम अग्रवाल ने कई दुर्गा पंडाल में पूजा अर्चना की और ढोरी क्षेत्र की शांति एवं समृद्धि की कामना की। कल्याणी पीओ आफिस परिसर स्थित पूजा पंडाल गए और मां दुर्गा की प्रतिमा का दर्शन किया। साथ हीं समस्त एरिया के लोगों को दुर्गापूजा की शुभकामनाएं दीं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *