बेटियों को अच्छी शिक्षा दे, संस्कार दें, दोनों कुल की शान होती हैं बेटियाँ

गंगोत्री प्रसाद सिंह/हाजीपुर (वैशाली)। गत दिनों बिहार महिला समाज (बीएमएस संगठन) की सचिव प्रीति प्रिया से उनके संगठन के कार्य और उनके बारे में जानने का मौका मिला। आज राष्ट्रीय महिला दिवस पर एक युवा महिला समाजसेविका सह उद्यमी प्रीति प्रिया की कहानी उन्ही की जुबानी।

प्रीति प्रिया का जन्म बेगुसराय के कृषक गजेंद्र प्रसाद सिंह के पुत्री के रूप में हुआ था।प्रीति प्रिया ने प्रारम्भिक शिक्षा बालिका विद्यापीठ लखीसराय से ग्रहण करने के बाद दिल्ली विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में स्नातक पास किया।

स्नातक पास करने के बाद इनकी शादी नालन्दा के पास ग्राम दरियापुर के उच्च शिक्षित किसान आनन्द कौशल के साथ हुई। किसान परिवार की बेटी होने की वजह से ससुराल में सामंजस्य में किसी तरह की इन्हें कोई परेशानी नही हुई।

अच्छी नौकरी नहीं मिलने पर इनके पति ने कृषि को ही व्यवसाय का रूप दे दिया और 2014 से अपने खेत तालाब में मछली पालन और मछली का व्यवसाय शुरू किया। आज इनके पति सफल उद्यमी हैं। प्रीति भी अपने पति के कार्य मे हाथ बटाती आई है। इन दोनों का एक पुत्र है, जो अभी स्कूल में पढ़ रहा है।

महिला संगठन के कार्य और उद्देश्य के सम्बंध में पूछने पर प्रीति प्रिया ने बताया कि उनका संगठन समाज की महिलाओं और लड़कियों की शिक्षा, रोजगार, शादी में फिजूलखर्ची रोकने, पारिवारिक विवाद के समाधान सहित महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने की दिशा में कार्य कर रहा है।

प्रीति प्रिया ने बताया कि बिहार में किसान परिवार के लिये धान, गेहू की खेती करना अब महँगा हो गया है। जिससे हमारे समाज के युवा रोटी कमाने दिल्ली, गुजरात जा रहे हैं । समाज के कृषक परिवार में महिलायें सबसे खराब स्थिति में है। पहले घर में भी कृषक महिलाओं के लिये बहुत सा कार्य था।

अब जांता, चक्की, सिलौट, मूसल का स्थान मिक्सी, ग्राइंडर ने ले लिया है। खाना बनाने और गप्पे मारने के अलावे हमारे समाज की महिलाओं को दूसरा काम अब नही है। यदि घर की महिलाएं अपने खाली समय का उपयोग छोटे छोटे गृह उद्योग या अन्य कार्य में करे तो समाज की महिलाओं के सशक्तिकरण के साथ परिवार को आर्थिक मजबुति भी मिलेगी। इन्हीं उद्देश्यों की दिशा में उनका संगठन कार्य कर रहा है।

उन्होंने बताया कि संग़ठन के माध्यम से महिलाओं को मसरूम सहित अन्य ग्रह उडाक शुरू करने में प्रशिक्षण के अलावे जरूरत मन्द को आर्थिक सहायता भी दी जाती है। इनका संगठन बिहार के अलावे झारखंड, दिल्ली और अन्य राज्य की महिला संगठनों से जुड़ा हुआ है।

शहरी महिलाओं के साथ ग्रामीण क्षेत्र की महिलायें इस संगठन से जुड़ी हुई हैं। इस नेक कार्य में इस संगठन को समाज के लोगों से भी हर तरह का सहयोग संगठन को प्राप्त है। राष्ट्रीय महिला दिवस पर इन युवा समाज सेवी महिलाओं को शुभकामना।

 606 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *