एसपी सक्सेना/बोकारो। सेवा भारती बोकारो द्वारा 13 अक्टूबर को महा अष्टमी के अवसर पर दूंदीबाग में कन्या पुजनोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों के बाल कन्याओं का पूजन किया गया। उक्त जानकारी सेवा भारती बोकारो (Bhartiy Bokaro) के सचिव राम वचन सिंह (Secretary Ram Vachan Singh) ने दी।
उन्होंने कहा कि सेवा भारती द्वारा संचालित केशव बाल शिक्षा केन्द्र, माधव बाल शिक्षा केन्द्र एवं माँ काली बाल शिक्षा केन्द्र की कन्याओं का पूजन सोना टाँड़ में डॉ० भीमराव अम्बेदकर बाल शिक्षा केन्द्र तथा भगत सिंह बाल शिक्षा केन्द्र की कन्याओं की पूजन दुन्दी बाद में मांगलिक विधि – विधान से सम्पन्न हुआ।
साथ हीं सोनाटाँड़ में कन्या पूजनोत्सव का उद्घाटन मुख्य अतिथि विनय सिंह अध्यक्ष भारत विकास परिषद, विशिष्ट अतिथि संजय कुमार सिंह, सचिव रमण सिन्हा एवं राम वचन सिंह द्वारा तथा दुन्दीबाद में मुख्य अतिथि अनिल कुमार गुप्ता, विशिष्ट अतिथि डॉ बी० बी० कश्यप तथा अर्जुन देव तनेजा द्वारा संयुक्त रूप से माँ भगवती के चित्र के समक्ष संयुक्त रूप से मंत्रोच्चार के बीच दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पार्चन कर किया गया।
इस अवसर पर सर्वप्रथम उपस्थित बाल कन्याओं के हाथ – पैर धोकर रंगा गया। मस्तक पर चुनरी रखकर उनकी आरती उतारी गई। संस्था के सचिव राम वचन सिंह द्वारा आये सभी कन्याओं, मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि तथा अन्य कार्यकर्ताओं का स्वागत एवं अभिनन्दन किया गया।
मुख्य अतिथि विनय सिंह ने शारदीय नवरात्र का महत्व बताते हुए कहा कि हमारी संस्कृति में शक्ति की पूजा के रूप में नवदुर्गा का हमारे जीवन में अत्यन्त महत्व है। दानव शक्ति को परास्त करने हेतु माँ दुर्गा का प्रादुर्भाव हुआ था।
मौके पर सभी कन्याओं को भोजन मंत्र के पश्चात् सात्विक भोजन कराया गया। सभी कन्याओं को उपहार में गिलास, कटोरा, कॉपी, पेन्सिल, रबर, सेव व फल दिया गया। साथ ही दक्षिणा भी दिया गया।
कन्या पूजनोत्सव को सफल एवं व्यवस्थित करने में शिवशंकर प्रसाद, बीरेन्द्र प्रताप, रेणु सिंह, शैल देवी, कृष्णा कुमार, शिवानी कुमारी, पूजा कुमारी, आशा कुमारी, आरती कुमारी, सोनी कुमारी एवं अन्य स्थानीय कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
![]()












Leave a Reply