Advertisement

सुभाष नगर डंपिंग के समीप धड़ल्ले से जुआ अड्डा संचालित

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में बेरमो थाना क्षेत्र (Bermo police station area) के सुभाष नगर डंपिंग के समीप इन दिनों धड़ल्ले से जुआ अड्डा संचालित किया जा रहा है। अड्डे में शाम से लेकर देर रात तक जुआरियों का जमघट लगा रहता है। प्रतिदिन यहां लाखों का होता है जुआ। इसके बावजूद पुलिस (Police) कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।

जानकारी के अनुसार यहां संचालित जुआ अड्डे के कारण स्थानीय युवाओं के साथ ही अन्य इलाके के लोग भी जुए की लत से दो-चार हो रहे हैं। बताया जाता है कि स्थानीय प्रबुद्ध नागरिकों ने कई बार इसके खिलाफ आवाज उठाई। लेकिन जुआ अड्डा बंद करने की दिशा में पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

इस कारण यहां के प्रबुद्ध लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। हो सकता है वह आक्रोश किसी दिन आंदोलन में तब्दील हो जाए। रहिवासियों के अनुसार जुआ अड्डा संचालक को प्रशासनिक अधिकारियों की कोई खौफ नहीं है या तो कहीं ना कहीं उनकी सहमति से यह धंधा महीनों से चल रहा है।

ज्ञात हो कि, यहां जुआ के धंधे से कई जुआरियों के घर बर्बाद हो चुके हैं। बताया जाता है कि कई सूदखोर भी यहां लाखों रुपए लेकर खड़े रहते हैं और हारने वाले जुआरियों को दो के पांच प्रतिशत प्रति माह ब्याज की दर पर पैसे लगाते हैं।

उस रास्ते से खासकर महिलाएं जाने से डरती है। इस राह से गुजरने वाली महिलाओं पर शराब के नशे में फब्तियां कसी जाती है। यदि प्रशासन यहां जुआ के धंधे पर प्रतिबंध नहीं लगाता है तो आपस में कभी भी खून खराबा हो सकता है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *