पूर्व विधायक की जयंती सह मंदिर निर्माण हेतु निधि समर्पण समारोह आयोजित

समतामूलक समाज की पोषक थी माता जगमातो-देवराज
प्रहरी संवाददाता/सिवान(बिहार)। सिवान जिला (Sivan district) के हद में सिसवन प्रखंड क्षेत्र के नन्दा मुड़ा गांव में 2 फरवरी को पूर्व विधायक स्व जगमातो देवी का 85 वीं जयंती सह श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि समर्पण समारोह माता जगमातो देवी मेमोरियल ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित किया गया। इस अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ सुंदर पाठ आरम्भ हुआ। उसके बाद सभी आगत अतिथियों ने लौह माता स्व जगमातो देवी के प्रतिमा पर पुष्पांजली अर्पित कर श्रद्धा सुमन व्यक्त किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सिवान सांसद कविता सिंह ने किया ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तरप्रदेश आरएसएस प्रान्त बौद्धिक प्रमुख देवराज ने कहा कि माता जगमातो देवी समतामूलक समाज की पोषक थी तथा उनका जीवन दर्शन हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत है। उन्होंने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम भारत की आत्मा है तथा रामजन्मभूमि मंदिर का निर्माण सम्पूर्ण हिंदुत्व की पहचान है। उन्होंने कहा कि हर भारतीय का पुनीत कर्तव्य है कि यथाशक्ति मंदिर निर्माण में सहयोग करें।
विशिष्ट अतिथि बिहार झारखंड आरएसएस के क्षेत्र कार्यवाह डॉ मोहन ने कहा कि माता जगमातो साहस व ऊर्जा की देवी तथा समाजसेवा की अद्भुत मिशाल थी। आरएसएस बिहार झारखंड के सह क्षेत्र प्रचारक रामनवमी प्रसाद ने कहा कि माता जगमातो देवी राम के आदर्शो के अनुगामी थी। सिवान सांसद कविता सिंह ने कहा कि माँ वृहद परिवार संचालन की प्रेरणा थी। सांसद ने कहा कि माता जी अपने ही परिवार के समान पूरे जनता को समझती थी। उन्ही के आशीष व बताये मार्ग पर चलकर ही आप सभी का सेवा करने का मुझे मौका मिला है। सांसद ने कहा कि भारतीय सभ्यता व संस्कृति की पहचान है श्रीराम जन्मभूमि मंदिर का निर्माण। कविता ने कहा कि इस मंदिर के निर्माण में तन -मन व धन को समर्पित करना गर्व तथा गौरव की बात है। आगत अतिथियों को स्वागत भाषण देते हुए माता जगमातो देवी मेमोरियल ट्रस्ट के अध्यक्ष सह राष्ट्रीय हिन्दू युवा वाहिनी के राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष अजय कुमार सिंह (DirectorAjay Kumar singh) नेेे कहा कि कई मील की कष्टकारी यात्रा कर आप सभी मेरी माता जी के जयंती समारोह में शामिल हुए। आप सबको कोटिशः धन्यवाद।अजय ने कहा कि माता जी से उन्हें मिली सबके साथ चलने व राष्ट्रप्रेम का गुण। उन्होंने कहा कि सेवा की जिस मंदिर को मेरी माँ ने बनाई है आज उस मंदिर की दिव्यता व भव्यता और आकर्षण में कभी मलिनता न आये। इसके लिये हम व हमारी पत्नी सांसद कविता सिंह दिन रात लगे रहते है । जो जहां,जब जैसे आदेशित करें यह सेवक आपके दरवाजे पर उपस्थित होने के लिये कटिबद्ध रहता है। हमे जो भी पद व गरिमा मिला ये सब आप सबो के मदद व सहयोग का प्रतिफल है। आप सभी का आजीवन आभारी हूं।
उन्होंने कहा कि कहा भगवान श्रीराम का आदर्श प्रेम,बंधुत्व, राष्ट्रीय एकता,अखंडता तथा सामाजिक,पारिवारिक व विश्व बंधुत्व का संदेश देता है। इसलिए अयोध्या में राम जन्मभूमि पर मंदिर के निर्माण में मदद करना हम सबका धार्मिक व सामाजिक दायित्व बनता है। कार्यक्रम का संचालन फ़िल्म निर्माता डॉ अरविंद आनन्द ने किया।
इस अवसर पर जिले के अपने विधा में दक्ष लोगों को सम्मानित किया गया जो निम्न है:- समाज रत्न सम्मान,बुद्धदेव तिवारी, शिक्षा रत्न सम्मान, रामजी सिंह, धर्म चेतना सम्मान जन्मेजय सिंह, धरती पुत्र सम्मान हादेश्वर सिंह, युवा रत्न सम्मान अविनाश यादव, खेल रत्न सम्मान खुशबू कुमारी, कला रत्न सम्मान कामेश्वर सिंह, चिकित्सा रत्न सम्मान डॉ रोहित सिंह, महिला रत्न सम्मान दिव्या रंजन।
मौके पर कोरोना संकट मोचन सम्मान श्रमजीवी पत्रकार यूनियन,माँ वैष्णव देवी दर्शन समिति पंचशील,युवा शक्ति,वाई पिए, जन जागृति यूनिट क्लब,डॉ रामेश्वर राय, डॉ अनु बाबू,डॉ मुकुल,डॉ पुनीत तथा पत्रकारों और प्रशासनिक अधिकारियों को भी प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया। तत्पश्चात सिवान सांसद द्वारा अभिवंचित व दलित महिलाओं के बीच कंबल वितरण किया गया। उसके बाद सद्भावना भोज आरम्भ हुआ जिसमें हजारों अतिथि शामिल हुए। इस मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष संगीता यादव,मंसूर आलम,पूर्व जदयू जिला अध्यक्ष इंद्रदेव पटेल, जदयू जिला अध्यक्ष उमेश ठाकुर,पूर्व भाजपा जिलाअध्यक्ष रमाकांत पाठक, नित्यानंद पांडेय,जदयू नेता दुर्गा प्रताप सिंह, भाजपा नेता धनन्जय सिंह, रमेश सिंह, प्राचार्य कृष्ण कुमार सिंह, निकेश चंद तिवारी, भाजपा नेता राहुल तिवारी,डॉ जीतेश सिंह,जदयू नेता सुनील ठाकुर,रत्नेश सिंह, देवेंद्र प्रसाद गुप्ता, सरोज सिंह राणा, भाजपा नेता योगेंद्र सिंह, पूर्व जिला पार्षद अजय पासवान,सांसद प्रतिनिधि लाल बाबू प्रसाद ,रमाकांत पाठक आदि उपस्थित थे।

 332 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *