Advertisement

महंगाई, भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा

प्रहरी संवाददाता/ मुंबई। आसमान छूती महंगाई को लेकर न केवल मुंबई बल्कि पूरे देश की जनता परेशान है। इसे लेकर गुरुवार को उत्तर मध्य मुंबई जिला कांग्रेस कमिटी की तरफ से जोरदार मोर्चा निकाला गया। कुर्ला पूर्व (Kurla east) के वत्सलाताई नाईक नगर (Vatsalatai Naik Nagar) चौराहे पर पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।

मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष व विधायक भाई जगताप, कार्याध्यक्ष चरण सिंह सप्रा व पूर्व सांसद प्रिया दत्त के आदेशानुसार महंगाई के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों में वार्ड क्रमांक 151 के अध्यक्ष बाबा साहेब कांबले और जिलाध्यक्ष सुभाष भालेराव ब्लॉक क्रमांक 169 के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने रसोई गैस का सिलेंडर आदि लेकर प्रदर्शन किया।

इस मौके पर अध्यक्ष प्रकाश कांडरकर, विकास तांबे, जेष्ठ कांग्रेस नेता हीरालाल यादव, परमार, शिवाजी शिंदे, कांतिलाल गायकवाड, मच्चींद्र साबले, लक्षांत जाधव, प्रकाश येडे, गौतम पाईकराव, संघरत्न हिवाले के अलावा बड़ी संख्या में पार्टी के पुरूष व महिला कार्यकताओं ने हिस्सा लिया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *