Advertisement

संघर्ष की जमीन से बिगुल फुकेंगे आन्दोलन का-इंटक

एस.पी.सक्सेना/बोकारो। झारखंड प्रदेश (Jharkhand Pradesh) असंगठित मजदूर कांग्रेस इंटक की अहम बैठक 21 सितंबर को बोकारो जिला के हद में कथारा स्थित कृष्ण चेतना क्लब परिसर में आयोजित किया गया। अध्यक्षता गोमियां प्रखंड अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह और संचालन मोहम्मद मुर्शीद आलम ने किया।

ज्ञात हो कि सीसीएल (CCL) के कथारा क्षेत्र से काम से हटाये गए निजी सुरक्षा प्रहरियों, वाशरी में कार्यरत प्लांट क्लीनिंग ठेका मजदूरों, लोकल सेल व सीपीपी मजदूरों सहित अन्य असंगठित मजदूरों के पुनर्बहाली को लेकर चलाये जा रहे आंदोलन को गति देने के उद्देश्य से 21 सितंबर को असंगठित मजदूर कांग्रेस व राकोमसं के संयुक्त पहल पर उक्त आम बैठक का आयोजन किया गया था।

बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि लगभग पांच वर्षों से क्षेत्र के लगभग तीन हजार असंगठित मजदूरों का रोजगार छीन लिया गया है। मजदूर बड़े पैमाने पर पलायन को विवश है। वक्ताओं ने कहा कि क्षेत्र के अधिकांश मजदूर विस्थापित परिवार से आते है।

रोजगार के अभाव में लोग पलायन को मजबूर हैं। अबतक दर्जनों मजदूर पलायन, भूख और गरीबी के कारण काल के गाल में समा चुके हैं।

वक्ताओं ने कहा कि बीते पांच वर्षो से लगातार आंदोलन और क्षेत्रीय स्तर पर सीसीएल मुख्यालय पर वार्ताओं में मजदूरों को आश्वासन के सिवा कुछ भी हासिल नहीं हुआ है। इसलिए प्रबंधन की कुंभकर्णी निंद्रा तोड़ने हेतू महाप्रबंधक कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन के माध्यम से ही बड़े आंदोलन का बिगुल फुंका जायेगा। तिथि की घोषणा दोनों संगठनों के उच्चस्तरीय बैठक के बाद की जायेगी।

बैठक में मुख्य रूप से झारखंड प्रदेश असंगठित मजदूर कांग्रेस इंटक के प्रदेश अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह उर्फ कुट्टू सिंह, बोकारो जिलाध्यक्ष संतोष कुमार आस, रीजनल अध्यक्ष इसराफील अंसारी उर्फ बबनी, जोनल प्रभारी शह क्षेत्रीय सचिव वरुण सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहम्मद जानी, देवतानंद दुबे, रविंद्र कुमार पांडेय, विनोद यादव, बानेश्वर प्रजापति, तारा सिंह, श्याम सुंदर यादव, कौशर अंसारी आदि ने संबोधित किया, जबकि बैठक में सैकड़ों की संख्या में मजदूर मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *