एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो नप के करगली गेट स्थित दुर्ग मंडप के समीप स्वतंत्रता सेनानी चंद्रशेखर आजाद का 118वीं जयंती समारोह 23 जुलाई को मनाया गया।
इस अवसर पर सीसीएल बीएंडके क्षेत्र के महाप्रबंधक चितरंजन कुमार ने चंद्रेशेखर आजाद की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद एएफएम जी. चौबे, परियोजना पदाधिकारी सुधीर सिंहा, कार्मिक प्रबंधक पी एन सिंह, श्रमिक नेता सुशील सिंह व महारूद्र सिंह समेत अन्य गणमान्यजनों ने बारी-बारी से पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किया।
इस अवसर पर महाप्रबंधक चितरंजन कुमार ने कहा कि स्वाधीनता संग्राम में अपने प्राणों तक को न्यौछावर करने वाले चंद्रशेखर आजाद निर्भीक योद्धा थे। उन्हें याद करना तथा उनके बताये मार्ग पर चलना हम सभी देशवासियों के लिए गर्व की बात है। मौके पर संजीत कुमार, तारकेश्वर चक्रवर्ती, श्याम सुंदर, भोलानाथ चक्रवर्ती, संजय सिंह, संजय मिश्रा, महेन्द्र ठाकुर, भजन कुमार घोष, पंकज महतो आदि उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply