Advertisement

मारवाड़ी युवा मंच महिला इकाई द्वारा निःशुल्क शारीरिक जांच शिविर

प्रहरी संवाददाता/गिरिडीह (झारखंड)। मारवाड़ी युवा मंच महिला इकाई द्वारा 19 अक्टूबर को निःशुल्क शारीरिक जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में कई रहिवासी लाभान्वित हुए।

जानकारी के अनुसार मारवाड़ी युवा मंच की महिला इकाई प्रेरणा शाखा (Branch) द्वारा कुटिया रोड स्थित युवा भवन में शारीरिक जांच केंद्र निःशुल्क रूप से लगाया गया। इस एक दिवसीय शिविर में आधुनिकतम मशीन द्वारा प्रसिद्ध चिकित्सक नेचुरोपैथी एवं आर्युवेदिक विशेषज्ञ संजय कुमार ने 30 लोगों का पूरी बॉडी का चेक-अप किया।

इस बाबत प्रेरणा शाखा की अध्यक्ष लक्ष्मी शर्मा ने बताया की उनके पास ज्यादा संख्या में लोगों के रजिस्ट्रेशन हुए थे, लेकिन समय के अभाव तथा बिगड़े मौसम के कारण सभी का जांच नहीं हो सका।

उन्हें अगले दिन होने वाले शारीरिक जांच शिविर में प्राथमिकता दी जाएगी। शिविर को सफल बनाने में प्रेरणा शाखा (Prerna Branch) की कविता खंडेलवाल, अर्चना केडिया, रिया अग्रवाल आदि का सराहनीय सहयोग रहा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *