Advertisement

रांची के भीठा बस्ती में सीसीएल द्वारा नि:शुल्क मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

एस. पी. सक्सेना/रांची (झारखंड)। झारखंड की राजधानी रांची के गांधीनगर स्थित सीसीएल के जन आरोग्य केन्द्र द्वारा 12 मार्च को राजधानी रांची के भीठा बस्ती में नि:शुल्क मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा 141 रहिवासी मरीजों की नि:शुल्क जाँच की गई। साथ हीं उन्हें आवश्यक चिकित्सा सलाह दिया गया। सीसीएल के जनसंपर्क विभाग के अनुसार उक्त शिविर के दौरान विशेष रूप से हीमोग्लोबिन, ब्लड शुगर, हाइपरटेंशन एवं सभी बीमारियों का नि:शुल्क जांच कर सभी को नि:शुल्क दवा भी दिया गया। शिविर के सफल आयोजन में सीएमओ इंचार्ज जन आरोग्य केंद्र गांधीनगर डॉ भरत सिंह, सीएमओ सह सीएसआर इंचार्ज गांधीनगर डॉ प्रीति तिग्गा, डॉ अनिता होरो, डॉ रजनी कुजूर, डॉ स्वाति, डॉ शिल्पी झा, डॉ साइम, मुन्ना कुमार सिंह के अलावा गांधीनगर अस्पताल के पारा मेडिकल स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा। बताया जाता है कि स्थानीय रहिवासियों ने सीसीएल की इस जनकल्याणकारी पहल की सराहना करते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के और भी स्वास्थ्य शिविरों के आयोजन की अपेक्षा व्यक्त की है।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *