डॉक्टर के बताए अनुसार ही दवा समय से लेना चाहिए-डीडीसी
एस. पी. सक्सेना/बोकारो। स्वर्गीय डॉक्टर पदमा के प्रथम पुण्य स्मृति में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण की ओर से चास स्थित आकाश अस्पताल में 24 जुलाई को मुफ्त चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। उद्घाटन बोकारो की उप विकास आयुक्त (डीडीसी) शताब्दी मजूमदार, सिविल सर्जन डॉ अभय भूषण प्रसाद तथा राज्य प्रशिक्षण पदाधिकारी डॉ एस पी वर्मा ने दीप प्रज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया। उक्त शिविर में लगभग 400 मरीजों का ईलाज किया गया एवं 15 रक्तदाताओं ने रक्तदान भी किया।
इस अवसर पर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डीडीसी शताब्दी मजूमदार ने कहा कि दवा लेकर डॉक्टर के बताए अनुसार ही समय से लेना चाहिए, तभी स्वास्थ्य शिविर का उचित लाभ मिलेगा। इस अवसर पर सिविल डिफेंस के जय प्रकाश सिंह अपना चालीसवां रक्तदान किया, जिसके लिए डीडीसी ने मोमेंटो तथा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। शिविर में डॉ पूजा, डॉ दिनेश, डॉ निशांत कुमार, डॉ आकाश कांत, डॉ करण कुमार, डॉ इमरान, डॉ एस पी वर्मा इत्यादि ने स्वास्थ्य जांच कर मुफ़्त दवा का वितरण किया।

मौके पर सिविल सर्जन डॉ अभय भूषण प्रसाद ने कहा कि इस तरह का आयोजन प्रत्येक मोहल्ले में होना चाहिए। इसके लिए उन्होंने आकाश अस्पताल के निदेशक डॉ निशांत को साधुवाद देते हुए कहा कि आप इसे ग्रामीण स्तर तक करें, मैं पूरी तरह से मदद करूंगा।
राज्य प्रशिक्षण पदाधिकारी डॉ एस पी वर्मा ने बताया कि बिमारी को छोटा समझ कर समय पर ईलाज नहीं कराने के बाद खतरनाक होता है। इसलिए समय पर इलाज कराना जरूरी है। कार्यक्रम को सफल बनाने में सिविल डिफेंस के स्वयंसेवक सहित मानिक चंद्र महतो, अशोक बाउरी, टूम्पा कुमारी, समाज सेवी भूपेन्द्र सिंह का सराहनीय सहयोग रहा।
![]()













Leave a Reply