फिरोज आलम/जैनामोड़ (बोकारो)। जैनामोड़ क्षेत्र के जाने-माने समाजसेवी सह प्रतिष्ठित चिकित्सक डॉ मुरारी लाल दोकाॅनिया का निधन पिछले वर्ष हो गई थी।
जैनामोड़ स्थित दोकाॅनिया क्लिनिक में प्रथम पुण्यतिथि एक फरवरी को कर्मचारियों और परिवार जनों की उपस्थिति में मनाया गया। डॉ आर के रजवार और डॉ वी के मिश्रा के नेतृत्व में श्रांद्धजलि सभा का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर डॉ दोकाॅनिया के श्रांद्धजलि सभा में पुष्पांजलि अर्पित करते हुए क्लिनिक परिसर में दो मिनट का मौन रखकर उनके आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई । पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत परिसर में निःशुल्क जांच शिविर लगाकर विभिन्न स्तरीय बीमारी से ग्रस्त लोगों का जांच किया गया।
जांच पड़ताल के दौरान चिकित्सक डॉ आर के रजवार और डॉ वी के मिश्रा द्वारा महत्त्वपूर्ण परामर्श देने के साथ ही प्राथमिकी स्तर पर निःशुल्क दवा का वितरण किया गया।
जिस अवसर पर अभिनव फार्मा, दोकाॅनिया क्लिनिक, नींव व्यू पैरों लैब के संजीव कुमार पाठक, पंकज कुमार गोस्वामी, रविन्द्र कुमार, आफताब आलम, देवेंद्र कुमार महतो आदि ने चिकित्सा शिविर की सफलता में सहयोग किया।
![]()












Leave a Reply