Advertisement

स्वर्गीय विनोद कुमार सिंह की चौथी पुण्यतिथि मनाई गयी

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में फुसरो स्थित सुपर बाजार में 11 जून को स्वर्गीय विनोद कुमार सिंह की चौथी पुण्यतिथि मनाई गई।

मौके पर उपस्थित पूर्व सांसद रविंद्र कुमार पांडेय, पूर्व विधायक योगेश्वर महतो बाटुल सहित दर्जनों गणमान्य रहिवासियों ने स्व. सिंह के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। स्वर्गीय सिंह की पत्नी माधुरी सिंह एवं चंद्रप्रकाश सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया।

मौके पर उपस्थित सैकड़ों लोगों के बीच प्रसाद वितरण किया गया। यहां मुख्य रूप से समाजसेवी ज्ञानती शर्मा, पूर्व भाजपा बोकारो जिलाध्यक्ष जगन्नाथ राम, जिला उपाध्यक्ष अर्चना सिंह, मंडल अध्यक्ष भाई प्रमोद सिंह, महामंत्री दिनेश कुमार सिंह, आदि।

इनमोसा नेता विजय कुमार सिंह, शंकर सिन्हा, रेनू सिंह, चंद्रप्रकाश सिंह, संतोष सिंह, वैभव चौरसिया, सुशील कुमार सिंह, डॉ सुरेंद्र कुमार सिंह, मनोज कुमार, वार्ड पार्षद भरत वर्मा, सुरेश सिंह, रोशन सिंह, भोला सिंह, केदार सिंह, रामलाल गोस्वामी आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *