Advertisement

योजनाओं का शिलान्यास व् क्रिकेट नाईट टूर्नामेंट का उद्घघाटन

प्रहरी संवाददाता/जैनामोड़ (बोकारो)। बेरमो विधानसभा क्षेत्र के सूदूरवर्ती क्षेत्रों में विकास कार्यों के लिए महत्वपूर्ण योजनाओं का जाल बिछाया जाएगा।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं (Congress Workers के साथ मिलकर समाजसेवी के द्वारा बताये गये कार्ययोजना को पूरा करने काम किया जायेगा। विभिन्न स्तरीय खेलों में शामिल खिलाड़ियों के सम्मान को बढ़ाने का काम किया जायेगा।

उक्त बातें बेरमो विधायक (MLA) कुमार जयम़ंगल उर्फ अनुप सिंह ने कहा। विधायक सिंह ने 26 दिसंबर को जरीडीह प्रख़ंड के हद में गांगजोरी प़ंचायत के पंदना टांड़ में महेश्वर टुडू के घर से सिधुकान्हू खेल मैदान तक पीसीसी पथ निर्माण, आदि।

आरालडीह पंचायत के सीमलडीह में बजरंगबली के सामने शेड निर्माण, टांड़ मोहनपुर पंचायत में निरंकारी मिशन में शेड निर्माण, तुपकाडीह चौक स्थित पानी टंकी का जीर्णोद्धार कार्य का शिलान्यास किया।

शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान टांड़ बालीडीह पंचायत के मध्य विद्यालय मैदान में स्व, राजेंद्र प्रसाद सिंह क्रिकेट नाईट टूर्नामेंट का बैट-बाॅल के साथ खिलाड़ियों से परिचय लेते हुए उद्घाटन किया। उक्त खेल का आयोजन टांड़ बालीडीह के हेल्पिंग ह्युमैन के द्वारा किया गया है। फाइनल 32 टीम के साथ मिलकर खेला गया।

बीते 15 दिसम्बर से आयोजित खेल का फाइनल रोमांचक मुकाबला इरआ एलेवन भररा  और टाईगर एलेवन के बीच खेला गया। उद्घघाटन समारोह के दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष मंजूर अंसारी, समाजसेवी प्रताप सिंह, जिलानी अंसारी, इमरान अंसारी, हाजी सलीम अंसारी, सन्त कुमार मिश्रा, सुबोध कुमार मिश्रा, बिनोद कुमार महतो, राजेश कुमार सिंह, निवास कुमार, बी डी सिंह, अफरोज आलम आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *