ढोरी क्षेत्र द्वारा चार करोड़ के विकास योजनाओं का शिलान्यास

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में सीसीएल ढोरी क्षेत्र द्वारा सीएसआर मद से लगभग चार करोड़ की लागत से पिछरी दक्षिणी पंचायत के करनडीह में विकास योजनाओं का ऑनलाइन शिलान्यास किया गया।

जानकारी के अनुसार 15 सितंबर को केंद्रीय राज्य मंत्री शांतनु ठाकुर, सीसीएल के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक नीलेंदु कुमार सिंह और निर्देशक कार्मिक हर्षनाथ मिश्रा के ऑनलाइन उपस्थिति में ढोरी क्षेत्र के महाप्रबंधक (जीएम) रंजय सिन्हा ने शिलान्यास किया।

इस अवसर पर वीडिओ कांफ्रेंसिंग के माध्यम से केंद्रीय राज्य मंत्री शांतनु ठाकुर ने कहा कि पूरे झारखंड में जहाँ विकास की जरूरत है, उसे पुरा किया जायेगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा देश के सभी राज्यो को विकास की ओर ले जाया जा रहा है।

ढ़ोरी जीएम रंजय सिन्हा ने कहा कि सीसीएल कोयला उत्पादन के साथ क्षेत्र के प्रभावित आसपास रहिवासियों के विकास के लिए हर समय तत्पर है। उन्होंने स्वच्छता संकल्प का शपथ दिलाया और लगभग डेढ़ सौ स्कूली बच्चों को सोलर लाइट वितरित किए।

इस अवसर पर झारखंड आंदोलनकारी स्वर्गीय बोडो मांझी की 103 वर्षीय पत्नी सुरजमुनि देवी को सम्मानित किया गया। मौके पर बेरमो विधायक प्रतिनिधि उत्तम सिंह, बीएमएस नेता रविंद्र कुमार मिश्रा, पिछरी दक्षिणी पंचायत की मुखिया प्रमिला देवी व् अन्य उपस्थित थे।

जानकारी के अनुसार शिलान्यास समारोह का संचालन दूरदर्शन चैनल की एंकर सरोज झा ने किया। इस दौरान पंडाल में बड़े स्क्रीन लगाकर मंत्री ठाकुर और सीसीएल के अधिकारियों का सीधा प्रसारण प्रदर्शित किया गया। यहां काफी संख्या में स्थानीय ग्रामीण महिलाएं पुरुष एवं छात्र उपस्थित थे।

मौके पर एसओपी प्रतुल कुमार, एसओ ईएंडएम जयशंकर प्रसाद, पीओ रंजित कुमार, शैलेश प्रसाद, के आर सत्यार्थी व डीसी राय, सीएसआर अघिकारी शैलेश कुमार, क्षेत्रीय सुरक्षा अधिकारी सह कार्मिक प्रबंधक सुरेश सिंह, सीताराम उड़के, एरिया सेफ्टी अधिकारी गोपाल सिंह मीणा, एसओ सिविल मनोज कुमार साह, आदि।

केंद्रीय अस्पताल ढोरी के सीएमओ डॉ अरविंद कुमार, जिप सदस्य अशोक मुर्मू, भाजपा नेता सह मुखिया पति देवीदास, यूनियन प्रतिनिघि भीम महतो, जवाहर लाल यादव, कैलाश ठाकुर, अनिल मुर्मू, बिरंची मिश्रा, गुलचन्द मिश्रा, संत सिंह, निर्मल नायक, पंकज मिश्रा, सुरज मिश्रा, बजरंगी मिश्रा, हीरालाल रविदास, काली चरण रविदास, बाजून मुर्मू आदि मौजूद थे।

यहां आयोजित करमा पर्व के नृत्य मे ढ़ोरी जीएम रंजय सिन्हा, एसओपी प्रतुल कुमार, एसओ ईएंडएम जयशंकर प्रसाद, भाजपा नेता देवीदास, विधायक प्रतिनिधि उत्तम सिंह, मुखिया प्रमिला देवी सहित यूनियन प्रतिनिधियो ने भाग लिया।

 50 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *