Advertisement

अंगवाली उत्तरी पंचायत की छह योजनाओं का शिलान्यास

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। राज्य सरकार (State Government) की पंचायत के 15 वें वित आयोग की कोष से पेटरवार प्रखंड के हद में अंगवाली उत्तरी पंचायत में 16 अक्टूबर को विभिन वार्डों में छह योजनाओं का शिलान्यास पंचायत प्रतिनिधियों एवं मुहल्ले वालों की उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर वार्ड 13 की सदस्य शांति देवी ने योजना निर्माण स्थल की पूजा की।

जानकारी के अनुसार राज्य सरकार की योजनाओं में वार्ड दस अंतर्गत सड़क जोरिया में पुरना स्नान घाट की चाहरदिवारी एवं वस्त्र बदलने का कमरा निर्माण, वार्ड एक में राजीव मिश्रा घर से गड़िया स्थित स्नान घाट तक पीसीसी पथ निर्माण, वार्ड 13 में रूद्र ठाकुर के घर से सिंचाई नाला तक फाइवर ब्लॉक,आदि।

उत्क्रमित मध्य विद्यालय स्थित फायवर ब्लॉक, ट्रांसफार्मर से माजा के घर तक धकनयुक्त नाली निर्माण, गैरमजरूवा भूमि पर परसबनी घर से कुसरो अंसारी के घर तक पीसीसी पथ आदि शामिल है।

मौके पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि गौरीनाथ कपरदार, पंचायत सचिव सह प्रभारी पंचायती राज पदाधिकारी दामोदर स्वरूप, ग्राम उपप्रधान अजीत रविदास, वार्ड सदस्य सुरेश रविदास, जुगल रजवार, रियाज अहमद, आले नबी अंसारी, मोती साव, नसर अली अंसारी आदि मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *