प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। रांची स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में गिरिडीह (Giridih) के 16वीं लोकसभा सांसद रबींद्र कुमार पांडेय (Rabindra Kumar pandey) ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी.एल.संतोष से शिष्टाचार मुलाकात कर उन्हें अंगवस्त्र देकर कर सम्मानित किए।
साथ ही पूर्व सांसद पांडेय ने प्रदेश कार्यालय में राष्ट्रीय महामंत्री सह झारखंड प्रदेश प्रभारी दिलीप सैकिया, झारखंड-बिहार के क्षेत्रीय महामंत्री (संगठन) नागेंद्र नाथ त्रिपाठी, प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल एवं महामंत्री प्रदीप वर्मा से शिष्टाचार मुलाकात कर उनका कुशल क्षेम जाने एवं विभिन्न सांगठनिक विषयों पर चर्चा की।
वहीं 24 अक्टूबर को पूर्व सांसद पांडेय ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास से उनके आवास पर मुलाकात कर उन्हें भारतीय जनता पार्टी के पुनः राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर पुष्पगुच्छ देकर बधाई व शुभकामनाएं दिए।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आपके नेतृत्व में संगठन राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक मजबूत होगा। इस दौरान उनके साथ मजदूर संगठन सीसीएल कोलियरी कर्मचारी संघ के उपाध्यक्ष रविंद्र मिश्रा उपस्थित थे।
![]()












Leave a Reply