Advertisement

पूर्व सांसद ने कोल इंडिया चेयरमैन से मिलकर रखी क्षेत्र की समस्या

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। कोल इंडिया के अध्यक्ष (चेयरमैन) पी. एम. प्रसाद से पश्चिम बंगाल के कोलकाता स्थित न्यू टाउन राजारहाट स्थित उनके कार्यालय में गिरिडीह के पुर्व सांसद रविंद्र कुमार पांडेय ने भेंट की।

जानकारी के अनुसार कोल इंडिया की अनुसंगी इकाई बीसीसीएल, सीसीएल एवं इसीएल के विभिन्न कोलियरियों में व्याप्त अनियमितताओं को लेकर पुर्व सांसद ने मुलाकात किया और उनका कुशल क्षेम जाना।

अनियमितताओं में मुख्य रूप से अवैध कोयला खनन, कोयला के ग्रेड में हेराफेरी, मैन पावर व आउटसोर्सिंग कंपनियों के साथ तालमेल नहीं होने से कोयला उत्पादन में अनियमितता, सीसीएल के बीएंडके व कथारा क्षेत्र में सीएसआर के तहत लगाए गए वाटर एटीएम बंद है, उसे मरम्मति, भूमिगत खदानों में सुरक्षा व्यवस्था ठीक नहीं होने से आग लगाने की घटना, कोयला स्टॉक में आग लगना, सीसीएल के ढोरी क्षेत्र के बंद अंगवाली एवं पिछरी कोलियरी को पुनः खोलना, जीपीएस डिवाइस को निष्क्रिय कर ट्रांसपोर्टिंग किया जाना, सीसीएल के बीएंडके क्षेत्र के एकेकेओसीपी एवं कारो परियोजना में करोड़ो खर्च के बावजूद शिफ्टिंग नहीं होना, सेवानिवृत कर्मियों को लीज पर क्वार्टर आवंटित करना आदि शामिल है।

पुर्व सांसद पांडेय ने कहा कि उक्त सभी मामलों पर मैंने चेयरमैन को विस्तार से चर्चा कर ध्यान आकृष्ट कराया और इस पर अंकुश लगाने एवं उचित कार्रवाई करने के लिए आग्रह किया। इस दौरान मौके पर साथ में भाजपा बेरमो प्रखंड के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष संजय प्रसाद आदि उपस्थित रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *