Advertisement

पूर्व सांसद ने किया सैफरन रेस्टोरेंट का उद्घघाटन

बेरमो कोयलांचल के लोगों अब मिलेगी बेहतर सुविधा-रबींद्र

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में फुसरो बाजार में 16वीं लोकसभा के सांसद रबींद्र कुमार पांडेय (Rabindra Kumar Pandey) ने 2 दिसंबर को सैफरन इंडिया रेस्तरां का उद्घघाटन विधिवत फीता काटकर किया।

उद्घघाटन के बाद रेस्टोरेंट्स का अवलोकन कर पूर्व सांसद पांडेय ने कहा कि सैफरन रेस्टोरेंट बेरमो कोयलांचल के लोगों के लिए बेहतरीन सुविधा प्रदान करेगा।

जानकारी के अनुसार उक्त रेस्टोरेंट में 4 बैडरूम और कैंटीन में खाने की बेहतरीन व्यवस्था है। शाकाहारी व्यवस्था को बनाए रखना, मदिरा सेवन करने वालों से रेस्टोरेंट को मुक्त रखने के साथ-साथ ग्राहकों के साथ उत्तम व्यवहार और सेवा भाव रखने की सलाह पांडेय ने संचालक को दी।

मौके पर पूर्व सांसद पांडेय ने कहा कि कुरपनिया से दुग्धा, नावाडीह से तुपकाडीह के बीच सैफरन रेस्तरां जैसी सुविधा और व्यवस्था कहीं नही है। रेस्टोरेंट संचालक ने भी संकल्प व्यक्त किया कि पूर्व सांसद पांडेय की सलाह के अनुरूप ही कार्य होगा।

इस अवसर पर प्रोपराइटर रंजीत छाबड़ा, विशाल सकूजा और बंटी सकूजा ने कहा कि लोगों को बेहतर सुविधा कम खर्च पर उपलब्ध हो इसका प्रयास किया गया है। रेस्टोरेंट में डबल बैडरूम और एक सिंगल बैडरूम है। नीचे में कैंटीन और मध्य भाग में हॉल है।

जिस हॉल का उपयोग सगाई, विवाह एवं अन्य कार्यक्रमों के लिए किया जा सकेगा। मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष भाई प्रमोद सिंह, वरीय नेता तारकेश्वर महतो, कांग्रेसी नेता रिंकू सिंह सहित गजेंद्र प्रसाद सिंह, फैयाज आलम, एसबी सकूजा, रिंकी छाबड़ा, मनीषा सकूजा, अंशु सकूजा, कृष्ण सकूजा, दक्ष सकूजा, लक्ष सकूजा, रेवा छाबड़ा आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *