
एस.पी.सक्सेना/बोकारो(Bokaro)। बेरमो विधानसभा उप चुनाव में महागठबंधन प्रत्याशी कुमार जयमंगल सिंह के पक्ष में 21 अक्टूबर को गोमियां के पुर्व विधायक योगेन्द्र प्रसाद महतो ने पेटरवार प्रखंड के चार पंचायत में जनसंपर्क अभियान चलाया तथा बुथ स्तरीय बैठक किया।
गोमिया के पूर्व विधायक योगेन्द्र प्रसाद ने बेरमो विधानसभा क्षेत्र के पेटरवार प्रखंड के दस पंचायत प्रभारी एवं कार्यक्रम में शामिल कोलेविरा विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक विकसल कोंगाड़ी ने महागठबंधन के प्रत्याशी कुमार जयमंगल के पक्ष में मतदान करने को लेकर चार पंचायत अंगवाली उत्तरी, अंगवाली दक्षिणी, पिछरी उत्तरी एवं पिछरी दक्षिणी पंचायत मे महागठबंधन के कार्यकताओं एवं नेताओं के साथ बूथ स्तरीय बैठक किया। उन्होंने यहां गठबंधन दल के सभी कार्यकर्ताओं को अपने-अपने पंचायत में युद्ध स्तर पर कार्य करने का सुझाव दिया।
बैठक में मुख्य रूप से अशोक मुर्मु, रवि, एकरामुल अंसारी, कमलेश प्रसाद, दिलीप मुर्मु, गोबिंद मुर्मु, अजीत मुर्मू, लोबिन हेम्ब्रम, प्रकाश तुरी, मंगल हासदा, हीरालाल रविदास, जागेश्वर हेम्ब्रम, जयलाल महतो, मंजू देवी, अनिल मुर्मू, मंटु यादव, किशोर सोरेन, अशोक प्रगनैत, सुभम गोप, लालदेव सोरेन, जानकी मंडल समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे। बैठक का संचालन अशोक मुर्मू ने किया।
प्रहरी संवाददाता/
![]()












Leave a Reply