Advertisement

पूर्व विधायक ने किया गोमिया में ट्रांसफार्मर का उद्घाटन

विजय कुमार साव/गोमियां(बोकारो) (Bokaro)। गोमियां प्रखंड के हद में स्थानीय पंचायत में पूर्व विधायक योगेंद्र प्रसाद ने ट्रांसफार्मर का उद्घाटन किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक को झामुमो समर्थको ने फुलो का हार पहनाकर भव्य स्वागत किया।
बताया जाता है कि पूर्व विधायक प्रसाद के समक्ष ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण हो रही बिजली की समस्या गोमियां पंचायत रहवासियों ने रखा। गोमिया पंचायत के सिंगलीटोला के रहिवासी सप्ताह दिनों से बिजली की समस्या से जूझ रहे थे। रहवासियों की बिजली समस्या को प्राथमिकता देते हुए 200 केवी का नया ट्रांसफार्मर 10 अक्टूबर को संध्या 5:00 बजे विधिवत पूजा अर्चना कर पूर्व विधायक योगेंद्र प्रसाद ने उद्घाटन किया। इस मौके पर रहिवासियों ने बाजे गाजे के साथ पूर्व विधायक का स्वागत कर आभार व्यक्त किया।
मौके पर मुखिया धनंजय सिंह, गीता देवी, झामुमो के सक्रिय कार्यकर्ता बंटी उरांव, अमित पासवान, विनोद यादव, जनक देव यादव, नरेश सिंह, रामकुमार भूईया, बिरजू पासवान, गुड्डू पासवान, दिलीप यादव आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *