राजेंद्र उच्च विद्यालय के पूर्व प्रधानाध्यापक आईडी मंडल का निधन

प्रहरी संवाददाता/बोकारो। बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड के जारंगडीह स्थित राजेंद्र उच्च विद्यालय के संस्थापक सदस्य एवं पूर्व प्रधानाध्यापक इंद्रदेव मंडल का बीते एक अगस्त को हृदय गति रुक जाने से निधन हो गया। वे उनके 83 वर्ष के थे।

जानकारी के अनुसार पूर्व प्रधानाध्यापक आईडी मंडल ने बीते एक अगस्त को बिहार प्रांत के सुल्तानगंज स्थित अपने निवास स्थान आशिया चक में अंतिम सांस ली। स्व. मंडल वर्ष 2001 में राजेंद्र उच्च विद्यालय जारंगडीह से सेवानिवृत्त हुए थे। उनके दो पुत्र तथा तीन पुत्री है। एक पुत्र दीपक कुमार भारती सीसीएल कथारा क्षेत्र में सेवारत है।

दिवंगत पूर्व प्रधानाध्यापक मंडल की सूचना के बाद 2 अगस्त को राजेंद्र उच्च विद्यालय में शोकसभा का आयोजन किया गया। विधालय हॉल में प्रधानाध्यापक संजय कुमार ने श्रद्धांजलि सभा अर्पित करते हुए कहा कि स्व. मंडल बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। वे एक व्यक्ति नहीं बल्कि स्वयं में संस्था थे। सामाजिक तथा आध्यात्मिक कार्य में उनकी विशेष रूचि थी। उनके निधन से शिक्षा जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।

स्व. मंडल के निधन का दु:खद समाचार मिलने के पश्चात पूर्व प्रधानाध्यापक हरपाल सिंह, सहदेव प्रसाद मिस्त्री, बोडिया स्कूल के प्रधानाध्यापक हनुमान दयाल सिंह, समाजसेवी अखिलेश सिंह, पूर्व प्रधानाचार्य सहदेव प्रसाद यादव, पुष्पांजलि नंदी, स्वामी विवेकानंद स्कूल की प्रधानाध्यापिका अनीता सिंह, शिक्षक साजेश कुमार, आदि।

आरपी सिंह, बीरमणि पांडेय, देवचन्द्र सिंह, गायत्री परिवार के चंद्रभूषण प्रसाद, पंचदेव प्रसाद यादव एवं अन्य, राजेंद्र उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक संजय कुमार सिंह, शिक्षिका सविता कुमारी, निर्मल तुरी, कमल किशोर गुप्ता, मनीष कुमार, जितेंद्र प्रसाद सहित दर्जनों गणमान्य जनों ने दुःख व्यक्त करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित की है।

 158 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *